न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक ने 15 करोड़ की पेशकश वाले टेप को बताया फर्जी, कहा - टेप में मेरी पत्नी की आवाज नहीं

कर्नाटक में बहुमत साबित करने के लिए विधायकों को अपने पाले में लाने के सभी दांव-पेंच के बीच कांग्रेस ने छह ऑडियो क्लिप भी जारी किए गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 May 2018 12:55:30

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक ने 15 करोड़ की पेशकश वाले टेप को बताया फर्जी, कहा - टेप में मेरी पत्नी की आवाज नहीं

कर्नाटक में बहुमत साबित करने के लिए विधायकों को अपने पाले में लाने के सभी दांव-पेंच के बीच कांग्रेस ने छह ऑडियो क्लिप भी जारी किए गए थे। इसमें दावा किया गया था कि बीजेपी से जुड़े लोग कांग्रेस के विधायकों और उनके परिवार को फोन करके समर्थन देने के लिए दबाव डाल रहे हैं और लालच दे रहे हैं। इसी बीच येल्लापुर से कांग्रेस विधायक शिवराम हेब्बर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वीएस येदियुरप्पा के बहुमत परीक्षण के पहले मेरी पत्नी के पास भाजपा के किसी भी सदस्य की ओर से 15 करोड़ की पेशकश वाली कोई फोन कॉल नहीं आई थी। कांग्रेस ने जो ऑडियो टेप जारी किया गया था, वह बिल्कुल फर्जी है। टेप में मेरी पत्नी की आवाज नहीं है। अपने राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा फर्जी टेप जारी करने वाले को 'धिक्कार' है।

शिवराम ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, मुझे देरी से पता चला कि न्यूज चैनलों में मेरी पत्नी और बीजेपी के लोगों के बीच संदेहास्पद बातचीत की चर्चा है। यह मेरी पत्नी की आवाज नहीं है। मेरी पत्नी ने कोई फोन रिसीव नहीं किया था। ऑडियो टेप फर्जी है और मैं इसकी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे दोबारा मौका दिया।

उल्लेखनीय है कि शक्ति परीक्षण के पहले कांग्रेस ने दावा किया था कि येदियुरप्पा के बेटे ने फोन कर कांग्रेस विधायक शिवराम हेब्बर की पत्नी से उनके पति को येदियुरप्पा को वोट डालने को कहा था। साथ ही कांग्रेस की ओर यह भी कहा गया था कि कॉल में कैबिनेट पद और 15 करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई थी।

दूसरी तरफ अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने तीन दिन पहले ही प्लान बनाकर विधायकों को कह दिया था कि वे अपने फोन कॉल को रिकॉर्ड करें। इसी बीच कथित मिडिलमैन ने कांग्रेस के विधायकों से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की थी।

बातचीत के रिकॉर्डिंग का प्लान बनाया

एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के हवाले से एक्सप्रेस ने रिपोर्ट में लिखा है, मीडिलमैन ने हमसे कहा कि उसे बीजेपी के लिए कांग्रेस विधायकों से बात करने के लिए कहा गया है। पाला बदलने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता उससे व्यक्तिगत तौर पर बात करेंगे। उसकी बात सुन हमने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बात की और हमारे विधायकों से बीजेपी नेताओं की फोन पर होने वाली बात और पूरी सौदेबाजी को रिकॉर्ड करने का निर्णय लिया।

मिडिलमैन ने ही महिला का फोन नंबर पहुंचाया

रिपोर्ट में कहा गया है कि मीडिलमैन के माध्यम से ही कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी के पास एक महिला का फोन नंबर पहुंचाया। उन्हें यह बताया गया कि वह विधायक की पत्नी हैं। इसके बाद येदियुरप्पा से नजदीकी रखने वाले दो बीजेपी नेताओं ने उस महिला को फोन किया और उन्हें मंत्रीमंडल के साथ-साथ दूसरे ऑफर दिए गए। महिला ने इस बातचीत को भी रिकॉर्ड कर कांग्रेस नेताओं को दे दिया था।

स्टिंग ऑपरेशन की तरह हो रहा था सबकुछ

रिपोर्ट में कांग्रेस सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि यह एक स्टिंग ऑपरेशन की तरह था। हम इस स्टिंग से पूरी दूरी बनाए रखना चाहते थे। हम कैश लेन-देने को कैमरे में कैप्चर करना चाहते थे। लेकिन हमारे नेता इस पक्ष में नहीं थे और हमने रिकॉर्डिंग का प्लान बनाया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत