न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, आज आधी रात से लागू होंगी नई कीमतें, पढ़े पूरी खबर

राजस्थान, आंध्र प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Sep 2018 11:44:00

दो रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, आज आधी रात से लागू होंगी नई कीमतें, पढ़े पूरी खबर

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को एक बार फिर तेल के दाम बढ़ाए गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 15 पैसे बढ़कर 82.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। इसके अलावा डीजल के दाम भी 6 पैसे बढ़कर 73.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है। सोमवार की यह कीमतें अभी तक के ऊंचे स्‍तर पर हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम जल्‍द ही 90 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को छूने वाले हैं। डीजल का दाम बढ़कर 78.33 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई के बीच राज्य अपने स्तर पर आम आदमी का बोझ कम करने में जुटे हैं।

राजस्थान, आंध्र प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारास्वामी ने पेट्रोल-डीजल पर दो रुपये की कटौती का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में 2 रुपए की कटौती की जाती है। इस संबंध में आज सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। आज आधी रात से नई कीमतें लागू होंगी। फिलहाल कर्नाटक की राजधानी बंग्लुरु में पेट्रोल की कीमत 84.59 रुपए प्रति लीटर है। सोमवार को यहां पेट्रोल के दाम में 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, बंग्लुरु में डीजल के दाम 76.10 रुपए प्रति लीटर है। सोमवार को यहां डीजल के दाम में 19 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

बजट में बढ़ाया था पेट्रोल-डीजल पर टैक्स

आपको बता दें हाल ही में कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने अपना पहला बजट पेश किया था। इसमें उनकी ओर से की गई एक घोषणा ने सबको हैरान किया था। मुख्यमंत्री ने बजट में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स को 2 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, उनके इस प्रस्ताव के बाद राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। हालांकि, अब उन्होंने टैक्स में कटौती की बात कही है।

30 से बढ़ाकर 32 फीसदी किया था टैक्स

मुख्यमंत्री ने पेट्रोल पर टैक्स को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत और डीजल पर 19 प्रतिशत से बढ़ाकर 21 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया था। बजट लागू होने के बाद राज्य में पेट्रोल की कीमतों में 1.14 रुपए और डीजल की कीमतों में 1.12 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

इन राज्यों ने भी घटाए दाम

गौरतलब है कि इससे पहले आंध्र प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई थी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पेट्रोल-डीजल के दाम में दो रुपये की कटौती का ऐलान किया था। वहीं, राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट को 4 फीसदी कम किया था। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल एक-एक रुपए प्रति लीटर सस्ता किया गया है।

रविवार को ये थी कीमतें

रविवार को दिल्‍ली में पेट्रोल के दामों में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। इससे इसकी कीमत 81.91 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई थी। वहीं राजधानी में डीजल भी 18 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़कर रविवार को 73.72 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था। शनिवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद राजधानी में पेट्रोल के दाम 81.63 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए थे। डीजल की कीमतों में 24 पैसे का इजाफा हुआ और इसके बाद डीजल 73.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था।

मुंबई में 89.44 रुपये प्रति लीटर हो गया पेट्रोल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। इसके बाद यहां पेट्रोल 89.44 रुपये प्रति लीटर हो गया। दूसरी ओर डीजल के दाम में 7 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे इसके दाम सोमवार को 78.33 रुपये प्रति लीटर हो गए। वहीं शनिवार को मुंबई में पेट्रोल के दाम 34 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। यहां पेट्रोल 89.01 रुपये प्रति लीटर बिका था। वहीं 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ मुंबई में डीजल के दाम शनिवार को 78.07 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे।

अभी और बढ़ने की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वक्त में भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और आसमान छूने वाली हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के पीछे रुपया एक बड़ा कारण है। रुपये में गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। दरअसल, कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं, जिसकी वजह उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है।

यह है कंपनियों का तर्क

पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार केंद्र या राज्य के कर तथा डीलर के कमीशन को अलग कर पेट्रोल का रिफाइनरी गेट पर दाम 40.45 रुपये लीटर पड़ता है। डीजल के मामले में यह 44.28 रुपये लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें केंद्र द्वारा लिए जाने वाले उत्पाद शुल्क, पेट्रोल पंप डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन तथा राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाले वैट को जोड़ने के बाद ऊंची बैठती हैं। पेट्रोल पर डीलर का कमीशन फिलहाल 3.34 रुपये लीटर तथा डीजल पर 2.52 रुपये लीटर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत