Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक कैबिनेट मतभेद: वित्त मंत्रालय जेडीएस के खाते में वही कांग्रेस को मिला गृह मंत्रालय!

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन में मंत्रालयों पर सहमति बन गई है। खबरों की माने तो जेडीएस के पास वित्त मंत्रालय रहेगा, जबकि कांग्रेस को गृह मंत्रालय सौंपा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 May 2018 7:53:30

कर्नाटक कैबिनेट मतभेद: वित्त मंत्रालय जेडीएस के खाते में वही कांग्रेस को मिला गृह मंत्रालय!

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन में मंत्रालयों पर सहमति बन गई है। खबरों की माने तो जेडीएस के पास वित्त मंत्रालय रहेगा, जबकि कांग्रेस को गृह मंत्रालय सौंपा गया है। बता दें, मंत्रालयों के आवंटन को लेकर पैदा हुए मतभेद की वजह से अभी तक कैबिनेट का गठन नहीं हुआ। कांग्रेस और जेडीएस के नेताओं में पिछले कई दिनों से इस बात को लेकर चर्चा का दौर चल रहा है।

कांग्रेस नेता और जेडीएस नेतृत्व दोनों ही वित्त मंत्रालय को अपने पास रखना चाहते थे


- रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पार्टियों में वित्त मंत्रालयों के लेकर मतभेद बना हुआ था।
- प्रदेश कांग्रेस नेता और जेडीएस नेतृत्व दोनों ही वित्त मंत्रालय को अपने पास रखना चाहते थे।
- हालांकि, सूत्रों के मुताबिक बाद में कांग्रेस इस बात पर मान गई कि वित्त मंत्रालय जेडीएस के खाते में चला जाए। इसके बदले में कांग्रेस के हिस्से में गृह मंत्रालय, भारी उद्योग, ऊर्जा, आईटी/बीटी, पर्यटन और शिक्षा मंत्रालय मिल गया।
- जेडीएस को इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी, रैवन्यू और कॉपरेटिव अफैयर्स मंत्रालय मिला है।
- बताया जा रहा है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का कैबिनेट इस सप्ताह के अंत तक शपथ ले लेगा।
- अभी संभावित मंत्रियों की लिस्ट कांग्रेस के उच्च नेतृत्व के पास भेजी गई है, वहां से मंजूरी मिलने के बाद शपथ दिलवाई जाएगी।
- राज्य में 34 मंत्रियों में से डिप्टी सीएम परमेश्वर सहित 22 पद कांग्रेस के पास और जेडीएस के हिस्से में 12 मंत्री पद आएंगे। कांग्रेस के मंत्रियों में भी शामिल हैं।

कुमारस्वामी ने राहुल को बताया 'पुण्यात्मा'

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने राहुल गांधी को ‘पुण्यात्मा’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने विश्वास करके मुझे सत्ता सौंपी है। कुमारस्वामी की यह टिप्पणी हाल में दिए गए उस बयान के बाद सामने आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह लोगों की नहीं, कांग्रेस की दया पर निर्भर हैं।

15 दिनों में कृषि कर्जमाफी के क्रियान्वयन पर फैसला

मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जेडीएस-कांग्रेस की सरकार 15 दिन के भीतर कृषि कर्ज माफी के क्रियान्वयन के लिए दो चरणों की योजना लागू करने के फैसले पर पहुंच जाएगी। सरकार किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र सौंपेगी। उन्होंने बताया कि वह और उप-मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और कर्जमाफी योजना के क्रियान्वयन पर फैसला लेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
टाटा स्टील खरीदेगी APL Apollo की 26.38% हिस्सेदारी, ₹15,510 करोड़ में होगा बड़ा सौदा
टाटा स्टील खरीदेगी APL Apollo की 26.38% हिस्सेदारी, ₹15,510 करोड़ में होगा बड़ा सौदा
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
astrology