न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी विधायक का विवादित बयान - केरल में बाढ़ की वजह गायों की खुलेआम हत्या

अक्सर विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले कर्नाटक के विजयपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बसानगौड़ा पाटिल यतनाल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Aug 2018 9:06:09

बीजेपी विधायक का विवादित बयान - केरल में बाढ़ की वजह गायों की खुलेआम हत्या

अक्सर विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले कर्नाटक के विजयपुर से भारतीय जनता पार्टी BJP के विधायक बसानगौड़ा पाटिल यतनाल Basangouda Patil Yatnal ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

केरल में बाढ़ से मची तबाही पर बोलते हुए बीपी यतनाल ने कहा- "किसी को किसी की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करनी चाहिए। अब केरल में ही देखिए, क्या हो रहा है? वे खुले में गायों की हत्या करते थे, एक साल से भी कम समय नहीं हुआ कि यह हाल हो गया। जो कोई हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा, उसे इसी तरह का दंड मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो कोई हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा, वह इसी तरह से अंजाम भुगतेगा। "

दरअसल बीपी यतनाल का इशारा पिछले साल केरल विधानसभा की कैंटीन में हुए बीफ फेस्टिवल की तरफ था, जिसे केंद्र सरकार की ओर से पशुओं की खरीद और वध को लेकर जारी आदेश के विरोध के सिलसिले में आयोजित किया गया था। इस दौरान कई विधायकों की कैंटीन में बीफ खाते हुए तस्वीरें सामने आईं थीं।

यतनाल वही विधायक हैं, जो कुछ दिन पहले कारगिल विजय दिवसपर यह कहकर सुर्खियों में रहे थे कि अगर वह देश के गृहमंत्री होते तो बुद्धिजीवियों को खड़ा कराकर गोली मार देते। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके बीपी यतनाल मौजूदा समय कर्नाटक की विजयपुर सीट से विधायक हैं। कुछ समय पहले उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों से मुसलमानों नहीं सिर्फ हिंदुओं के लिए काम करने की सलाह देकर विवाद खड़ा किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल