न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु / कोरोना रिपोर्ट न होने की वजह से अस्पतालों ने डॉक्टर को भर्ती करने से किया इनकार, हुई मौत

डॉ मंजुनाथ को बेंगलुरु के अस्‍पतालों ने भर्ती करने से इनकार किया, जबकि उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Jul 2020 3:31:26

बेंगलुरु / कोरोना रिपोर्ट न होने की वजह से अस्पतालों ने  डॉक्टर को भर्ती करने से किया इनकार, हुई मौत

देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच साधारण मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती करने से मना किया जा रहा है। ज्यादातर अस्पतालों में मरीजों से भर्ती करने से पहले कोरोना रिपोर्ट लाने को कहा जा रहा है। हालात ये हो चुके हैं कि कोरोना रिपोर्ट मिलने में देरी होने पर कई मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

ऐसा ही एक मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर की मौत समय पर इलाज न मिलने की वजह से हो गई। दरअसल, डॉक्टर के पास कोरोना रिपोर्ट न होने के कारण तीन बड़े अस्पतालों ने भर्ती करने से मना कर दिया और उनकी मौत हो गई।

डॉ मंजुनाथ को बेंगलुरु के अस्‍पतालों ने भर्ती करने से इनकार किया, जबकि उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। बता दें कि डॉ मंजुनाथ बेंगलुरु से 50 किलोमीटर दूर रामनगर जिले में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग में काम कर रहे थे। डॉ मंजुनाथ के परिजनों का कहना है कि जून के अंत में उन्हें सांस लेन में काफी दिक्कत हो रही थी। इसके बाद जब वह जेपी नगर में राजशेखर अस्पताल, केनेगेरी में बीजीएस ग्लोबल अस्पताल और कुमारस्वामी लेआउट में सागर अस्पताल गए तो तीनों ही अस्पताल ने पहले कोरोना रिपोर्ट लाने को कहा। डॉ मंजुनाथ की हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों ने दयानंद परिसर के बाहर धरना देने शुरू कर दिया, जिसके बाद 25 जून को उन्हें सागर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। बाद में बेंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में रेफर कर दिया गया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि डॉ मंजूनाथ को 9 जुलाई को डिस्‍चार्ज कर दिया गया था क्योंकि वह प्लाज्मा थेरेपी चाहते थे। उनके परिवार के छह सदस्‍य कोरोना पॉ‍जि‍टिव पाए गए थे, जिसमें से ज्‍यादातर ठीक हो चुके हैं। बेंगलुरु नगरपालिका निकाय के एक विशेष अधिकारी डी रणदीप ने कहा कि तीन अस्पतालों के खिलाफ मरीज को भर्ती न करने की शिकायत मिली है। इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की जाएगी।

कर्नाटक से ज्यादा हुई मरीजों की संख्या

बता दे, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 5 हजार 30 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 80 हजार के पार पहुंच गयी तथा 97 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1 हजार 600 से अधिक हो गया।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80 हजार 863 हो गयी है। इस दौरान 97 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 1616 हो गया है।इस अवधि में 2 हजार 71 लोगों के स्वस्थ होने के बाद रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 29 हजार 310 हो गयी है। राज्य में फिलहाल 49 हजार 931 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। नये मामलों में से सर्वाधिक 2 हजार 207 मामले बेंगलुरु शहरी इलाके से सामने आये हैं।गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से गंभीर रूप से प्रभावित कर्नाटक देश भर में चौथे स्थान पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती