न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक: कांग्रेस नेता के विवादित बोल - 'मैं पुरुषों के साथ नहीं सोता...'

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश कुमार फिर अपने एक बयान को लेकर विवाद में घिर गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Mar 2019 10:28:19

कर्नाटक: कांग्रेस नेता के विवादित बोल - 'मैं पुरुषों के साथ नहीं सोता...'

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश कुमार (Congress Ramesh Kumar) फिर अपने एक बयान को लेकर विवाद में घिर गए हैं। रमेश कुमार ने लोकसभा टिकट बंटवारे को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस नेता केएच मुनियप्पा के साथ संबंध को लेकर बेहद ही बचकाना बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 'मैं और कुमार (विधानसभा अध्यक्ष) पति-पत्नी के रूप में हैं। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि कोई दिक्कत (टिकट को लेकर) आएगी।' गुरुवार को जब पत्रकारों ने इस सवाल के जरिए कुमार से जवाब मांगा तो नेता ने कहा मैं पुरुषों के साथ नहीं सोता हूं। मेरा पास खुद की पत्नी है। ऐसे में हो सकता है कि वह इसमें दिलचस्पी रखते हों, पर मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं।' मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्पीकर केआर रमेश नहीं चाहते थे कि मुनियप्पा को लोकसभा चुनाव के लिए कोलार से टिकट मिले। इसलिए इसतरह का विवादित बयान दिया। कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर पहले भी मुनियप्पा के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं।

टिकट को लेकर मतभेद के बाद बयान

इस बयान के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कुमार घिर गए हैं। कई लोगों की इस बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेसी नेता मुनियप्पा के भी बयान को लेकर उन पर भी निशाना साध रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 2019 लोकसभा चुनाव टिकट को लेकर कुमार और मुनियप्पा के बीच मतभेद की खबरें हैं। यही वजह है कि ऐसे बयान दोनों नेताओं की तरफ से सामने आ रहे हैं।

रेप पीड़िता से की थी अपनी तुलना

बता दें कि रमेश कुमार इससे पहले भी अपने कुछ बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। इससे पहले उन्होंने इसी साल फरवरी महीने में सदन में बहस के दौरान एक असंवेदनशील बयान दे डाला था। उन्होंने बहस के दौरान बार-बार अपना नाम आने पर अपनी तुलना ऐसी रेप पीड़िता से कर डाली थी जिससे बार-बार सवाल जवाब किए जाते हैं। सदन में विवादित ऑडियो टेप पर बहस चल रही थी जिसमें उनको लेकर बार-बार आरोप लगाए जा रहे थे।

बता दें कि इस बार चुनाव 7 चरणों में होगा। 11 अप्रैल से 19 मई तक वोटिंग होगी। वहीं 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत