न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक चुनाव : 222 सीटों पर मतदान खत्म, 70 फीसद मतदाताओं ने किया वोट

लगभग तीन माह तक चले धुआंधार प्रचार के बाद कर्नाटक का रण अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच गया। राज्य की 224 में से 222 सीटों पर आज (शनिवार) वोट डाले जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 May 2018 8:07:37

कर्नाटक चुनाव : 222 सीटों पर मतदान खत्म, 70 फीसद मतदाताओं ने किया वोट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों के लिए वोट डाले गए। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 70 फीसदी वोट पड़े। वर्ष 2013 में 71.4 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव नतीजे 15 मई को आएंगे।

4.97 करोड़ मतदाता 2600 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम के जरिए करेंगे। अगर मतदाताओं ने 33 साल से चली आ रही सत्तारूढ़ दल को हटाने की परंपरा तोड़ी तो कर्नाटक में कांग्रेस सरकार वापसी करेगी। गौरतलब है कि 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व में जनता दल ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। इसके बाद कोई भी पार्टी ऐसा कर पाने में सफल नहीं हुई। इलैक्शन ऑफिस सूत्रों के मुताबिक यहां पर इस बार करीब 55,600 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। ज्यादातर ऑपिनियन पोल और सर्वे में यह कहा गया है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच यहां पर कांटे का मुकाबला है जबकि एच.डी. देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस यहां पर किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।

LIVE UPDATES :

- पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी नेता एसएम कृष्णा ने बेंगलुरु में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

- 3 बजे तक कर्नाटक में 56 प्रतिशत पर पहुंचा कुल मतदान का आंकड़ा

- कोप्पल में 1 बजे तक 36%, उड्डपी और बेंगलुरु ग्रामीण में 44% और बेंगलुरु शहर में 28% मतदान हुआ

- दोपहर एक बजे तक कर्नाटक में कुल 36.9 प्रतिशत पर पहुंचा मतदान का आंकड़ा।

- केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने सिरसी में लाइन में लगकर किया मतदान।

- पुत्तूर (दक्षिण कनारा) में अपना वोट डालने के लिए ऐम्बुलेंस में आया 90 वर्षीय मतदाता।

- मेंगलुरु में मतदान करने के बाद वोटर्स ने पौधरोपण किया।

- 103 वर्षीय महिला ने पांडेश्वरा, मैंगलुरु में मतदान किया।

- पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु के इंदिरानगर में डाला वोट।

- 11 बजे तक 24 फीसदी मतदान हुआ

- कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हमें विश्वास है। बीजेपी 60-70 सीट से ज्यादा नहीं जीत पाएगी, वे 150 सीटे भूल जाएं। वह सिर्फ सरकार बनाने का सपना देख रही है।

- हुबली में मूरुसाविर मठ के गुरुसिद्दा राजयोगनिद्रा महास्वामी ने अपना वोट डाला।

- मैसूर के पूर्व शाही परिवार से कृष्णदत्ता चामराजा वाडियार ने मैसूर में अपना वोट डाला।

- सुबह 9 बजे तक कर्नाटक में 10.6 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

- पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले भी मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। केंद्र से अपनी सेल्फी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- अपनी बारी का इंतजार कर रहा हूं। हर किसी से आग्रह करता हूं कि वह अपने नागरिक अधिकारों का प्रयोग करें।

- पोलिंग बूथ से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की तस्वीरें। उन्होंने हसन जिले के होलनरसीपुरा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

- जेडीए के एचडी कुमारास्वामी ने श्री अधिचुंचानगिरि महासमस्थान मठ के निर्मलानंदानथा महास्वामी से मुलाकात की।

- भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने कर्नाटक के बंगलूरू में रेड्डीजना संघा के कोरमंगला में अपना वोट डाला।

- भाजपा के बी श्रीमालू ने अपना वोट देने से पहले गौ पूजन किया। वह बदामी से वर्तमान सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ मैदान में हैं।

- हुबली के बूथ नंबर 108 पर बदली गई VVPAT मशीन, इस बूथ पर फिर से वोटिंग शुरू होने में अभी भी वक्त।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मैं कर्नाटक के अपने भाई और बहनों से आग्रह करना चाहता हूं कि वो आज बड़ी संख्या में मतदान करें। मैं खासतौर से युवा साथियों से कहना चाहता हूं कि वे मतदान करें और लोकतंत्र के इस त्योहार को अपनी भागीदारी से समृद्ध बनाएं।'

- बेंगलुरु: BTM विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 172 पर मतदान करने पहुंचे लोग।

- बंगलूरू: बीटीएम निर्वाचन क्षेत्र में स्थित दोमासंद्रा बी मुनरेड्डी स्कूल में स्थित मतदान केंद्र में वोटिंग करते मतदाता।

- केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सदानंद गौड़ा पुत्तूर विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया।

- भाजपा के सीएम कैंडिडेट बीएस येदियुरप्पा ने डाला वोट।

- मैसूर: मतदान शुरू होने से पहले सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल में हो रही है तैयारी

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन