न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक चुनाव 2018: प्रचार का आज आखिरी दिन, राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला सीधा हमला, कहा - पार्टी में गंभीरता की भारी कमी है

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज से ठीक दो दिन के बाद कर्नाटक की जनता अपनी अगली विधानसभा के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 May 2018 11:42:11

कर्नाटक चुनाव 2018: प्रचार का आज आखिरी दिन, राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला सीधा हमला, कहा - पार्टी में गंभीरता की भारी कमी है

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज से ठीक दो दिन के बाद कर्नाटक की जनता अपनी अगली विधानसभा के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। प्रदेश में 12 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि बीजेपी में गंभीरता की भारी कमी है।

मुद्दो पर लड़ रहे हैं चुनाव

राहुल ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ही जीतेगी। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में चुनाव कैंपेन के दौरान उन्होंने यहाँ के लोगों से काफी कुछ सीखा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वे मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

राफेल डील में नियमों का पालन नहीं

राहुल गांधी ने मोदी सरकार की तरफ से किए गए राफेल डील पर भी सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा कि इस डील में नियमों का पालन नहीं किया गया है बल्कि दोस्तों को खुश करने के लिए यह डील की गई।

दलित मुद्दा नहीं उठाते पीएम

राहुल गाधी ने कहा कि पीएम ने यहां पर मुद्दों को भटकाने की पूरी कोशिश की। उन्होने कहा कि पीएम ने यहां के लिए कुछ भी नहीं किया। राहुल ने आगे कहा कि पीएम दलितों का मुद्दा क्यों नहीं उठाते हैं। मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं लेकिन येदियुरप्पा भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि रेड्डी ब्रदर्स ने यहां के लोगों का पैसा लूटा है।

पीएम की चीन यात्रा पर हमला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा पर राहुल गांधी ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चीन बिना एजेंडा के गए थे जबकि एजेंडा डोकलाम था। उन्होंने कहा कि पीएम ने वहां पर जाकर डोकलाम के बारे में एक भी शब्द नहीं बोला।

रमण सिंह और शिवराज सिंह चौहान करेंगे रोड-शो


- कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए पार्टी ने उन प्रदेशों के अपने मुख्यमंत्रियों को कर्नाटक बुलाया है, जो पिछले कई वर्षों से अपने-अपने प्रदेशों में सत्ता संभाल रहे हैं।

- इस लिस्ट में डेढ़ दशकों से सत्ता संभाल रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ। रमण सिंह का नाम शामिल है।

- दोनों नेता भी आज कर्नाटक में रोड-शो करेंगे।

- मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जहां सिर्फ मैसूर में रोड-शो करेंगे,

- छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ. रमण सिंह का तीन जगहों पर कार्यक्रम होगा। डॉ. रमण सिंह हब्बल, मल्लेश्वरा और राजाजीनगर में रोड-शो करेंगे। डॉ. रमण सिंह के तीनों रोड-शो जहां एक-एक घंटे के हैं,

- शिवराज सिंह चौहान का मैसूर में होने वाला रोड-शो लगभग 5 घंटों का है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन