न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब गाड़ियों के शीशे पर नहीं लगा पाएंगे 'हनुमान' की ये तस्वीर, जाने वजह

पिछले कुछ दिनों से भगवान हनुमान जी की गुस्‍से वाली तस्‍वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 May 2018 2:55:15

अब गाड़ियों के शीशे पर नहीं लगा पाएंगे 'हनुमान' की ये तस्वीर, जाने वजह

पिछले कुछ दिनों से भगवान हनुमान जी की गुस्‍से वाली तस्‍वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कार के पीछे हो या फिर सोशल मीडिया पर, हर जगह इस तस्वीर को देखा जा सकता है। हनुमान की इस तस्वीर को कई लोग तो काफी पसंद कर रहे हैं तो कई लोग इसका जमकर विरोध भी कर रहे हैं। इस तस्वीर को आर्टिस्ट करण आचार्य ने बनाया है। वहीं पीएम मोदी ने भी कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान करण आचार्य की तारीफ भी की थी। उन्होंने भी इस तस्वीर और उसे बनाने वाले आर्टिस्ट करण की जमकर तारीफ की। कर्नाटक चुनाव में पीएम मोदी कर्नाटक में कई रैलियां कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने करण आचार्य की जमकर तारीफ की है और तस्वीर को बेहद शानदार बताया है। पीएम के द्वारा तारीफ सुनकर करण काफी खुश और हैरान भी हैं। करण आचार्य को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उनकी इस आर्ट की प्रधानमंत्री ने तारीफ की है। उनके मुताबिक, 'मेरे दोस्त रविवार सुबह से ही कॉल कर रहे थे। मुझे लगा वो ऐसे ही कर रहे होंगे। लेकिन एक दोस्त ने मैसेज कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी हनुमान वाली तस्वीर की तारीफ की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जब मैंने वीडियो देखा तो मैं खुश भी था और हैरान भी। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि प्रधानमंत्री ने मेरी आर्ट की तारीफ की। यह मेरी जिंदगी का सबसे यादगार पल है।'

तस्वीर की बात करे तो इसमें हनुमान गुस्से में हैं। एंग्री हनुमान की तस्वीर बनाने वाले करण आचार्य ने बताया कि यह फोटो गुस्से की नहीं बल्कि उनके एटीट्यूड की है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि मेरी कला हर जगह दिख रही है। प्रधानमंत्री के लिए करण ने कहा कि मैं काफी खुश हूं और शॉक्ड भी हूं कि पीएम को यह तस्वीर पसंद आई। करण ने आगे कहा शुरू में उन्होंने बिना किसी वाटरमार्क के तस्वीर शेयर कर दी इसलिए अब वो जल्द ही अब फोटो पर कॉपीराइट ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन