न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैलाश विजयवर्गीय की इस तस्वीर का असली सच आया सामने, IPS प्रमोद फलणीकर ने बताई सच्चाई

तस्वीर में दिख रहे आईपीएस अधिकारी प्रमोद फलणीकर ने इसके पीछे का असली सच सबको बताया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Jun 2019 4:29:43

कैलाश विजयवर्गीय की इस तस्वीर का असली सच आया सामने, IPS प्रमोद फलणीकर ने बताई सच्चाई

बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ने बुधवार को नगर निगम के अधिकारी की बल्ले से पिटाई की थी। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में आकाश के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है। वही इस बीच सोशल मीडिया पर कैलाश विजयवर्गीय की एक पुरानी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह किसी अधिकारी पर जूता ताने खड़े हुए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके मिश्रा ने यह तस्वीर शेयर करते हुए कहा, 'यह घटना वर्ष 1994 की है, जब विजयवर्गीय विधायक हुआ करते थे, उनका वहां मेयर हाउस के पास विवाद हुआ, इस दौरान उन्होंने वहां तैनात IPS अधिकारी प्रमोद फलणीकर पर जूता चलाया था। अब उनके बेटे ने बल्ला चलाया है, यही है संस्कारवान बेटा'। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। इस तस्वीर में दिख रहे आईपीएस अधिकारी प्रमोद फलणीकर ने इसके पीछे का असली सच सबको बताया।

मेरे साथ कभी बदतमीजी नहीं की : IPS प्रमोद फलणीकर

उन्होंने कहा कैलाश विजयवर्गीय ने कभी भी मुझसे बदतमीजी नहीं की है। जिस घटना की तस्वीर है वह पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन को लेकर है। कैलाश विजयवर्गीय ने जूता दिखाकर कहा था आप के कहने पर धरना खत्म किया पर नगर निगम के चक्कर लगाकर जूते घिस गए है पानी नहीं आया। उन्होंने कहा मेरे कहने पर ही कैलाश विजयवर्गीय ने धरना खत्म किया था। इस मामले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी। फोटो की टाइमिंग को लेकर गलत खबर वायरल की जा रही है। फोटो के गलत प्रचार से मैं बहुत दुखी हूं। फोटो वायरल होने के बाद बच्चे औैर परिचित फोन कर इस घटना के बारे में पूछ रहे हैं। वर्तमान में प्रमोद फड़नीकर एनएसजी के आईजी के पद पर कार्यरत हैं।

बता दे, कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे के खिलाफ इंदौर नगर निगम के भवन निरीक्षक धीरेंद्र बायस (46) ने शहर के एमजी रोड पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिसमें कहा गया है कि वह सरकारी दल-बल के साथ खतरनाक रूप से जर्जर मकान को ढहाने पहुंचे थे। इसी दौरान बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय मौके पर पहुंचकर उन्हें कथित तौर पर धमकाते हुए वहां से चले जाने को कहने लगे। बायस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक ने नगर निगम के दल से कहा कि वह जर्जर मकान को ढहाने की कार्रवाई नहीं होने देंगे और अगर यह दल 10 मिनट के भीतर मौके से रवाना नहीं हुआ, तो उसे मार-पीटकर भगा दिया जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत