न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Jharkhand News: शादीशुदा मर्द का हुआ बंटवारा, 3 दिन प्रेमिका और 3 दिन पत्‍नी के साथ रहेगा ये शख्स, पढ़े पूरा मामला

झारखंड की राजधानी रांची से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शादीशुदा मर्द का बंटवारा हुआ है। यह बंटवारा प्रेमिका और पत्‍नी ने मिलकर किया है। बंटवारे में कहा गया है कि शख्स 3 दिन प्रेमिका और 3 दिन पत्नी के साथ रहेगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Feb 2021 11:19:35

Jharkhand News: शादीशुदा मर्द का हुआ बंटवारा, 3 दिन प्रेमिका और 3 दिन पत्‍नी के साथ रहेगा ये शख्स, पढ़े पूरा मामला

झारखंड की राजधानी रांची से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शादीशुदा मर्द का बंटवारा हुआ है। यह बंटवारा प्रेमिका और पत्‍नी ने मिलकर किया है। बंटवारे में कहा गया है कि शख्स 3 दिन प्रेमिका और 3 दिन पत्नी के साथ रहेगा।

बता दे, पहले से विवाहित रहे युवक को पहली पत्‍नी से एक बच्‍चा भी है। बाद में उसने अपनी प्रेमिका से कुंवारा होने का ढोंग रचकर शादी रचा ली थी। दरअसल, कोकर तिरिल रोड निवासी राजेश महतो का मामला बीते 15 जनवरी 2020 को सदर थाना पहुंचा था। उस समय पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी द्वारा नहीं रखने का आरोप लगाया था। पहली पत्नी दूसरी पत्नी के साथ नहीं रखने का दबाव दी थी। किचकिच के बीच पुलिस के सामने अनोखा समझौता हुआ था। जिसमें तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ रहने और एक दिन छुट्टी की डील हुई थी। यह डील जब कुछ ही दिन में टूट गई तो दूसरी पत्नी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा एफआइआर दर्ज करा दी थी। अब इस मामले में कोर्ट की ओर से वारंट जारी हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। हालाकि, अब एक पत्नी पति के बचाव में उतर आई है। खबर है पुलिस की छापेमारी से पहले ही पत्नी ने उसे भगा दिया। जब पुलिस गिरफ्तारी का दबाव बनाई, तो पत्नी बचाव में कह रही कि उसे हाजिर करने का दबाव बनाया जा रहा है।

यह है पूरा मामला

सदर इलाके के तिरिल रोड निवासी राजेश महतो पत्नी और बच्चा को छोड़ प्रेमिका संग फरार हो गया था। इसकी शिकायत पत्नी ने सदर थाने में की थी। इधर, जो खुद को दूसरी पत्नी बता रही थी उसके परिजनों ने भी अपहरण का आरोप लगा शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सदर थाने की पुलिस ने प्रेमिका जो अब दूसरी कथित पत्नी और पति को बरामद कर थाने ले आई थी। इसके बाद प्रेमिका के सामने जब राजेश की पत्नी आई, तो राज खुला कि वह शादी शुदा है। जबकि उस समय खुद को कुंवारा बता प्रेमिका को भगाया था। उस समय प्रेमिका ने शादी की बात का खुलासा कर खुद को दूसरी पत्नी स्वीकारी थी। लेकिन बात बिगड़ी तो यौन शोषण की एफआइआर दर्ज करा दी।

राज खुलने के बाद पत्नी और प्रेमिका में झगड़ा हो गया था। बाद में पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका और पत्नी ने समझौता कर लिया था। समझौता में यह डील हुई कि दोनों के लिए पति का बंटवारा होगा। चूंकि भागने के बाद प्रेमिका से शादी रचा ली थी। इसलिए सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी, तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। एक दिन अपना काम करेगा। वह कहीं आ-जा सकता है। यह पूरी बात एक समझौते के तहत लिखित में हुई थी जिसकी एक-एक कॉपी दोनों ने अपने पास रख ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत