न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Jharkhand News: युवती ने घर से भागकर रचाई अपने चचेरे भाई से शादी, पिता ने बेटी का पुतला बनाकर जीते- जी किया अंतिम संस्कार

झारखंड के रामगढ़ से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां, एक युवती ने घर से भागकर अपने ही चचेरे भाई से शादी रचा ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Mar 2021 10:43:54

Jharkhand News: युवती ने घर से भागकर रचाई अपने चचेरे भाई से शादी, पिता ने बेटी का पुतला बनाकर जीते- जी किया अंतिम संस्कार

झारखंड के रामगढ़ से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां, एक युवती ने घर से भागकर अपने ही चचेरे भाई से शादी रचा ली। यह मामला चितरपुर प्रखंड के लारी गांव का है। युवती की शादी तय हो गई थी। लेकिन तिलक समारोह से ठीक एक दिन पहले उसने घर से भागकर अपने चचेरे भाई से शादी कर ली। इस घटना के बाद पूरे परिवार समेत गांव में कोहराम मच गया। बेटी की इस घिनौनी करतूत से शर्मसार पिता ने जीते-जी उसका अंतिम संस्‍कार कर दिया। बेटी का पुतला बनाकर पिता ने उसकी चिता जला दी। युवती की इस हरकत से पिता सदमे में है। पिता का कहना है कि बेटी ने उनकी नाक कटवा दी। वे समाज में अब किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं बचे हैं। परिवारवालों का कहना है कि युवती अब उनके लिए मर चुकी है। उसने जिंदगीभर के लिए परिवार को घुटन दे दिया। इसलिए युवती को मरा हुआ मानकर उसका अंतिम संस्‍कार कर दिया गया।

विष्‍णु टोला में रहने वाले युवक ने अपनी ही चचेरी बहन से शादी कर ली। इससे गांव में इस परिवार की थू-थू हो रही थी। इसके बाद बुधवार को युवती के नाराज पिता और परिवारवालों ने युवती का पुतला बनाकर सिमरा घाट में अंतिम संस्‍कार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक युवती का अपने ही चचेरा भाई से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। लेकिन घरवालों ने उसकी शादी रांची तय कर दी थी। लेकिन उससे पहले 28 फरवरी को ही घर से भागकर युवती ने चचेरे भाई से शादी कर ली। इस मामले में युवती के पिता ने रजरप्‍पा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। बेटी को जबरन घर से भगा ले जाने का आरोप जितेंद्र कुमार और मिथिलेश कुमार पर लगाया था।

पुलिस ने ढूंढ‍ निकाला प्रेमी जोड़े को

रामगढ़ पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद प्रेमी जोड़े को ढूंढ‍ निकाला। थाने में युवती और उसके चचेरे भाई ने आपस में शादी करने की बात कबूल की। युवती के परिजनों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ रही। रजरप्‍पा थाने के थानेदार विपिन कुमार ने बताया‍ कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। ऐसे में उनपर कोई दबाव नहीं बनाया जा सकता। उन्‍होंने आपसी सहमति से शादी रचाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत