न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को दी 6 हफ्ते की अस्थायी बेल

झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को 6 हफ्ते की अस्थायी बेल दे दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 May 2018 3:21:40

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को दी 6 हफ्ते की अस्थायी बेल

झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को 6 हफ्ते की अस्थायी बेल दे दी है। लालू की ओर से इलाज कराने के लिए यह जमानत मांगी गई थी। बता दें कि गुरुवार को ही लालू यादव को बेटे तेजप्रताप यादव की शादी के लिए तीन दिनों का पैरोल दिया गया था। उधर, हाईकोर्ट से उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजद के दो वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी को भी कोर्ट की अवमानना के केस में राहत मिली है। चारा घोटाले में रांची के बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे लालू यादव की तबियत फिलहाल ठीक नहीं है। अपना इलाज के कराने के लिए पिछले दिनों से वह एम्स में भर्ती थे।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को सिर्फ एक दिन के लिये रांची जाएंगे और जमानत की कागजी करवाई को पूरा करेंगें। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि आरजेडी के कार्यकर्ता समर्थको में काफी खुशी है। लालू प्रसाद को न्याय मिला है। हमें उम्मीद है कि अंतरिम जमानत के बाद उन्हें नियमित जमानत मिलेगी।

आरजेडी प्रमुख लालू यादव अपने बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम को पटना पहुंचे। वे गुरुवार शाम को रांची से फ्लाइट के जरिए पटना पहुंचे। उनके साथ उनके करीबी और विधायक भोला यादव भी थे। पटना एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी के साथ बेटी मीसा भारती भी पहुंचीं थीं।

138 दिनों के बाद लालू यादव अपने घर पर पहुंचे हैं। लालू यादव अपने घर पर व्हीलचेयर पर पहुंचे। घर पर भी समर्थकों और रिश्तेदारों का हुजूम देखकर वे एक बार दोबारा से भावुक हो गए। लालू प्रसाद के साथ रिम्स के दो डॉक्टरों को भी साथ भेजा गया है। सामने आई तस्वीरों में डॉक्टर लालू यादव के साथ नजर आ रहे हैं। लालू बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पटना में है। उनके बेटे तेज प्रताप की शादी 12 मई को होने वाली है।

लालू मुंबई में कराना चाहते हैं इलाज

- लालू ने मुंबई अपना इलाज कराने के लिए तीन महीने की अंतरिम जमानत मांगी थी,लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 6 हफ्ते दिए। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद एम्स से रिपोर्ट मंगाई थी। लालू की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। वह मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में आगे का इलाज कराना चाहते हैं।

क्या है पैरोल पर रिहाई की शर्त

- पैरोल अवधि की समाप्ति पर निर्धारित तिथि और समय पर पुन: कारा में वापसी सुनिश्चित करेंगे।

- पैरोल बेटे की शादी में शामिल होने को लेकर ली गई है। अत: लालू प्रसाद शादी समारोह के अलावा किसी अन्य आयोजन में या अन्यत्र स्थल पर उपस्थित नहीं होंगे।

- लालू प्रसाद पैरोल अवधि में किसी भी तरह की प्रेस ब्रीफिंग नहीं करेंगे। लालू द्वारा विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विवाह आयोजन के अलावा किसी प्रकार का बयान सोशल, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जारी नहीं किया जाएगा। इस नियम का उल्लंघन पैरोल नियम का उल्लंघन माना जाएगा।

- पैरोल अवधि में किसी से दुर्व्यवहार नहीं करना है।

- लालू प्रसाद रिम्स के चिकित्सकीय परामर्श को मानेंगे। रिम्स की तरफ से यात्रा के लिए लालू प्रसाद को मेडिकली फिट बताया गया है। रिम्स के एक चिकित्सक उनके साथ प्रतिनियुक्त रहेंगे।

- रांची एसएसपी के द्वारा पैरोल के दौरान पुलिस एस्कार्ट दिया जाएगा। पैरोल की अवधि में जेल प्रशासन लालू प्रसाद का एक अलग रजिस्टर बनाएगा। इसकी सूचना संबंधित थानेदार, एसपी व प्रोवेशन अधिकारी को जेल अधीक्षक देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन