न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 साल के भांजे को थी मामी के अवैध संबंधों की खबर, प्रेमी संग मिलकर की हत्या

झारखंड के गोड्डा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामी ने 10 साल के भांजे की हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Jan 2021 7:42:09

10 साल के भांजे को थी मामी के अवैध संबंधों की खबर, प्रेमी संग मिलकर की हत्या

झारखंड के गोड्डा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामी ने 10 साल के भांजे की हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दी। भांजा मामी के अवैध संबंधों की राह में रोड़ा बन रहा था। यह मामला बलबड्डा थानाक्षेत्र के खट्टी गांव का है। बच्चे की लाश मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी मामी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।

पुलिस ने बताया कि खट्टी गांव की प्रीति देवी का गांव के ही एक युवक एनके कापरी से पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति का पति शादी के बाद पंजाब चल गया था, वहां वह मजदूरी करता है। घर में प्रीति के साथ 10 साल का भांजा मुकेश और ससुर रहता था। मुकेश अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसने कई बार अपनी मामी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस बात की जानकारी उसने अपने नाना को दी। जिसके बाद प्रीति और उसके ससुर नवीन कापरी में कहासुनी हुई।

ऐसे हुआ खुलासा

गत शनिवार को एक बार फिर मुकेश ने अपनी मामी को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। फिर से कोई बखेड़ा खड़ा ना हो, इसलिए दोनों ने मिलकर मुकेश की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को गांव के बाहर सिंचाई कूप में फेंक दिया। शाम को ससुर घर पहुंचे तो नाती को घर में नहीं देख खोजबीन करने लगे। रात में बच्चे का कोई अता-पता नहीं चला तो दूसरे दिन रविवार को नाना ने मुकेश की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी मामी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों टूट गए और पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने कुएं से मुकेश की लाश को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत