न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड / 24 घंटे में मिले 480 नए संक्रमित, पिछले 15 दिनों में बढ़े 10251 मरीज, कुल आंकड़ा 22672

झारखंड में अगस्त के 15 दिनों में 10 हजार 251 मरीज बढ़े, राज्य में एक अगस्त को संक्रमितों की संख्या 12 हजार 421 थी, जो अब बढ़कर 22 हजार 672 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Aug 2020 10:25:02

झारखंड / 24 घंटे में मिले 480 नए संक्रमित, पिछले 15 दिनों में बढ़े 10251 मरीज, कुल आंकड़ा 22672

झारखंड में अगस्त के 15 दिनों में 10 हजार 251 मरीज बढ़े, राज्य में एक अगस्त को संक्रमितों की संख्या 12 हजार 421 थी, जो अब बढ़कर 22 हजार 672 हो गई है। वहीं, इन 15 दिनों में 145 लोगों की मौत भी हुई है। अच्छी बात ये है कि इतने ही दिन में राज्य में 9,668 मरीज स्वस्थ हो चुके है। एक अगस्त को राज्य में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ मरीजों की संख्या जहां 4 हजार 513 थी, जो अब बढ़कर 14 हजार 181 हो गई है। राज्य में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। अब रिकवरी रेट 62.54% हो गया है, जो भारत के रिकवरी रेट 69.34% के आसपास पहुंच गया है। राज्य में कोरोना से होने वाली मौत की दर 1.01% हो गई है।

कहा कितने मरीज

राज्यभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 294 है, जबकि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 22 हजार 672 है। इनमें बोकारो के 569, चतरा के 470, देवघर के 748, धनबाद के 1520, दुमका के 233, पूर्वी सिंहभूम के 3747, गढ़वा के 756, गिरिडीह के 1178, गोड्डा के 632, गुमला के 512, हजारीबाग के 1038, जामताड़ा के 186, खूंटी के 431, कोडरमा के 853, लातेहार के 543, लोहरदगा के 356, पाकुड़ के 347, पलामू के 986, रामगढ़ के 749, रांची के 4367, साहेबगंज के 394, सरायकेला के 578, सिमडेगा के 770 और पश्चिमी सिंहभूम के 699 मरीज शामिल हैं।

24 घंटे में मिले 480 नए मरीज

पिछले 24 घंटे में राज्य में 480 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। नए मरीजों में रांची से 95, बोकारो से 23, देवघर से 9, धनबाद से 42, पूर्वी सिंहभूम से 89, गढ़वा से 22, गिरिडीह से 1, गोड्डा से 3, गुमला से 3, हजारीबाग से 29, जामताड़ा से 8, खूंटी से 30, कोडरमा से 3, लातेहार से 13, पाकुड़ से 9, पलामू से 38, रामगढ़ से 18, साहेबगंज से 1, सरायकेला से 12, सिमडेगा से 9 और पश्चिमी सिंहभूम से 29 लोग शामिल हैं। उधर, 24 घंटे में चार कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें पूर्वी सिंहभूम से तीन, जबकि रामगढ़ का एक मरीज शामिल है।

राज्य में अब तक 14,181 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों में कुल 14 हजार 181 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बोकारो के 401, चतरा के 335, देवघर के 589, धनबाद के 1122, दुमका के 137, पूर्वी सिंहभूम के 1 हजार 930, गढ़वा के 548, गिरिडीह के 1 हजार , गोड्डा के 573, गुमला के 336, हजारीबाग के 666, जामताड़ा के 129, खूंटी के 134, कोडरमा के 522, लातेहार के 334, लोहरदगा के 252, पाकुड़ के 306, पलामू के 591, रामगढ़ के 507, रांची के 2 हजार 231, साहेबगंज के 208, सरायकेला के 255, सिमडेगा के 574 और पश्चिमी सिंहभूम के 502 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

देश में 26 लाख के करीब मरीज

वहीं, पूरे देश की बात करे तो शनिवार को कोरोना मरीजों की संख्या 26 लाख के करीब पहुंच गई। पिछले 24 घंटों की बात करें तो कोरोना (Corona) के 63 हजार 490 नए मामले सामने आए, जबकि 944 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। नए केस आने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 25 लाख 89 हजार 682 हो गई है। शुक्रवार की बात करें तो कोरोना के 65,002 मामले सामने आए थे जबकि 996 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 6 लाख 77 हजार 444 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 49 हजार 980 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं, राहत की बात ये है कि अब तक 18 लाख 62 हजार 258 लोग रिकवर हो चुके हैं। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र दिखाई दे रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत