न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तारीख से 'इकोनॉमी क्लास' में फ्री खाना देना बंद करेगी जेट एयरवेज, बताई यह वजह

वित्तीय परेशानियों से जूझ रही जेट एयरवेज ने बुधवार को कहा कि वह 25 सितंबर से होने वाली बुकिंग में इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट्स में मुफ्त खाना देना बंद कर देगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Sep 2018 10:08:18

इस तारीख से 'इकोनॉमी क्लास' में फ्री खाना देना बंद करेगी जेट एयरवेज, बताई यह वजह

वित्तीय परेशानियों से जूझ रही जेट एयरवेज ने बुधवार को कहा कि वह 25 सितंबर से होने वाली बुकिंग में इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट्स में मुफ्त खाना देना बंद कर देगी। बहरहाल, एयरलाइन चाय और कॉफी समेत मुफ्त में पेय पदार्थ देना जारी रखेगी। फिलहाल डोमेस्टिक सेक्टर के 'इकोनॉमी लाइट' और 'इकोनॉमी डील' कैटेगरी में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। एयरलाइन का दावा है कि इसके बाद उसके टिकट सस्ते हो जाएंगे। बता दें कि दो साल पहले एयरलाइन ने 'फेयर चॉयस' सर्विस शुरू की थी, जिसके जरिए कस्टमर्स अपनी यात्रा की ज़रूरतों के मुताबिक फेयर स्कीम चुन सकते हैं।

आयकर विभाग ने जेट एयरवेज के हिसाब-किताब की जांच की

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को मुश्किल में फंसी जेट एयरवेज के खातों की जांच शुरू की। सूत्रों ने बता कि संदिग्ध लेनदेन और खातों में गड़बड़ी के कथित आरोपों के मद्देनजर यह जांच शुरू की गई है। जेट एयरवेज पहले ही वित्तीय संकट का सामना कर रही है। एयरलाइन पहले ही भारतीय सेबी और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की जांच के घेरे में है। सूत्रों ने कहा कि विभाग ने मुंबई हेडक्वार्टर वाली एयरलाइन के खातों की जांच बुधवार को शुरू की। एयरलाइन के चार परिसरों में यह जांच चल रही है। इनमें से दो कैंपस राष्ट्रीय राजधानी और दो मुंबई में है।

इस बारे में संपर्क करने पर एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी जेट एयरवेज के कार्यालय में सर्वे कर रहे हैं। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने पिछले महीने कंपनी के खातों और दस्तावेजों की जांच का आदेश दिया था। जून तिमाही में जेट एयरवेज को 1,323 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

30 यात्रियों के नाक और कान से निकलने लगा खून

जेट एयरवेज के विमान में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मुंबई से जयपुर जा रही फ्लाइट में 30 यात्रियों के नाक और कान से खून निकलने लगा। असल में क्रू मेंबर केबिन प्रेशर मेंटेन करने वाले स्विच को दबाना ही भूल गए थे, जिसके चलते विमान के ऊंचाई पर पहुंचने से लोग हवा की कमी महसूस करने लगे। देखते ही देखते कुछ लोगों के नाक और कान से ब्लीडिंग होने लगी। वहीं कुछ ने सिर में दर्द की शिकायत की। सभी का इलाज मुंबई एयरपोर्ट पर चल रहा है।

विमान में कुल 166 यात्री सवार थे। मामला सामने आने पर विमान को तुरंत वापस मुंबई एयरपोर्ट उतारा गया। पीड़ित यात्रियों का मुंबई एयरपोर्ट इलाज किया जा रहा है।

इस मामले में उड्डयन महानिदेशालय ने बताया है कि घटना के सामने आने के बाद क्रू मेंबर्स को ड्यूटी से हटा दिया गया है और मामले की जांच का आदेश दिया गया है। एयरक्राफ्ट ऐक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत