न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने जनता कर्फ्यू के दौरान क्या खुला क्या बंद?

भारत में कोरोना वायरस के कदमों को रोकने के लिए आज यानी 22 मार्च को 14 घंटे का जनता कर्फ्यू रखा गया है, जो सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Mar 2020 9:29:39

जाने जनता कर्फ्यू के दौरान क्या खुला क्या बंद?

भारत में कोरोना वायरस के कदमों को रोकने के लिए आज यानी 22 मार्च को 14 घंटे का जनता कर्फ्यू रखा गया है, जो सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। पूरे देश के लिए 14 घंटे परीक्षा की घड़ी है। इसके लिए आपको घर पर रहकर कोरोना को फैलने से रोकना है। दरअसल, देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रविवार सुबह तक पूरे देश भर में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 333 हो गई है। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है, जहां अभी तक 63 मामले सामने आए हैं, जिसमें से एक की मौत हो गई है। कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं, ऐसे में जनता कर्फ्यू जरूरी हो गया है।

anta curfew pledge,janta curfew timings,janta curfew today,janta curfew news,janta curfew images,janta curfew live,janta curfew,coronavirus,coronavirus india

क्या है टाइमिंग

जनता कर्फ्यू सुबह 7 से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात 9 बजे तक लोगों से इसका अनुपालन करने की अपील की है। इस दौरान केवल पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी, चिकित्‍सक, मेडिकल स्‍टाफ और सफाईकर्मी ही घर से निकल सकते हैं, क्योंकि खुद प्रधानमंत्री ने कहा है कि इन लोगों पर बड़ी जिम्मेदारी है और उनका घर से निकलना जरूरी है।

जनता कर्फ्यू में क्या खुला क्या बंद

- जनता कर्फ्यू के दौरान आज रात 10 बजे तक पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेंगी। मेल और एक्सप्रेस ट्रेन भी रविवार सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक नहीं चलेंगी

- दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरु, चेन्नई में भी मेट्रो नहीं चलेगी

- आज गो एयर की सभी उड़ानें ठप रहेंगी। दिल्ली में आज से सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 29 मार्च तक रोक लगा दी गई है

- ज्यादातर राज्यों में दुकानें, मॉल, बाजार बंद रहेंगे

- जनता कर्फ्यू के दौरान अस्पताल, केमिस्ट की दुकान, मेडिकल लैब, सब्जी-किराने की दुकान और कुछ राज्यों में पेट्रोल-पंप खुले रहेंगे। यानी जरूरी सामान तक लोगों की पहुंच होगी

- पुलिस स्टेशन, फायर ब्रिग्रेड स्टेशन और ATM खुले रहेंगे

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार यानी 22 मार्च 2020 को शाम 5 बजे 5 मिनट के लिए अपने घर से कोरोना कमांडो के लिए ताली बजाने या थाली बजाने की अपील की है। जिससे मेडिकल स्टाफ समेत उन सब लोगों का अभिवादन किया जा सके जो कोरोना से जनता को बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

जनता कर्फ्यू में बिहार के 4500 मंदिरों पर ताला

बिहार के तकरीबन 4500 मंदिरों पर ताला लगाया गया है। बिहार सरकार ने जनता कर्फ्यू उसके के शुरुआत के ठीक पहले रात्रि 12 बजे से ही प्रदेश के सभी मंदिरों पर ताला लगाने का आदेश जारी कर दिया। जिस तरीके से राज्य सरकार में 31 मार्च तक बिहार के सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल और रेस्त्रां को बंद करने का निर्णय लिया है, उसी कड़ी में प्रदेश के सभी मंदिरों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। जनता कर्फ्यू के दौरान पटना के बोरिंग रोड चौराहे के पास स्थित दो मंदिरों पर ताला लटका हुआ देखा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर