न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीनगर मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, आत्मसमर्पण करने का दिया था मौका

श्रीनगर के होकारसर इलाके में सुरक्षाबलों ने मकान में छिपे तीनों आतंकवादियों को मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया है। आइजी कश्मीर विजय कुमार ने तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Dec 2020 2:00:53

श्रीनगर मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, आत्मसमर्पण करने का दिया था मौका

श्रीनगर के होकारसर इलाके में सुरक्षाबलों ने मकान में छिपे तीनों आतंकवादियों को मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया है। आइजी कश्मीर विजय कुमार ने तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ तकरीबन 16 घंटे तक चली। आइजी कश्मीर विजय कुमार ने तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकी लश्कर के बताए जा रहे है और गत मंगलवार को होकारसर में युवाओं को संगठन में शामिल करने के लिए आए थे। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। तीनों आतंकियों की पहचान जुबैर निवासी शोपियां, एजाज निवासी मित्तरगाम पुलवामा और अथर मुश्ताक निवासी पुलवामा के तौर पर हुई है।

आत्मसमर्पण करने का दिया था मौका

मुठभेड़ स्थल से तीनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि काफी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान दो से तीन बार आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया परंतु उन्होंने इससे इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि सुबह एक आतंकी के मारे जाने के बाद कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व सड़कों पर उतर आए। इन तत्वों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया परंतु इन सभी बाधाओं को आसानी से पार करते हुए सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। इस दौरान अश्रुगैस का भी इस्तेमाल किया गया।

इलाके को खाली कराया गया

वहीं सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद इलाके को खाली कर दिया है जबकि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी बहाल कर दी गई है। होकारसर में यह मुठभेड़ गत मंगलवार शाम से जारी थी। अंधेरा हो जाने की वजह से सुरक्षाबलों ने इसे निलंबित कर दिया था। सुबह होते ही सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब वे नहीं माने तो सुरक्षाबलों ने जवाबी गोलीबारी में एक आतंकी को सुबह ही ढेर कर दिया था। उसके बाद 11 बजे तक बाकी बचे दोनों आतंकियों को भी मार गिराया गया। ये आतंकवादी हाईवे से सटे एक मकान में छिपे हुए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गत मंगलवार शाम को उन्हें सूत्रों से यह पता चला कि श्रीनगर के बाहरी इलाके होकारसर में एक से 2-3 आतंकवादी मौजूद हैं। सूचना के आधार पर एसओजी, सेना की 2 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों का संयुक्त दल इलाके में पहुंच गया और उन्होंने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिस घर में आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका थी, जैसे ही जवान उसके नजदीक पहुंचे, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सैन्य अधिकारियों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु वह नहीं माने और गोलीबारी जारी रखी। इस बीच सुरक्षाबलों ने मकान को चारों ओर से घेर लिया ताकि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार न हो जाएं। घेराबंदी मजबूत होने पर सुरक्षाबलों ने जानबूझकर अभियान को धीमा कर दिया ताकि दूसरे लोगों को इसके कारण कोई नुकसान न पहुंचे। हालांकि रातभर दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी होती रही।

सुबह एक बार फिर आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया। जब इस बार भी उन्होंने नहीं माना तो जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने सुबह 11 बजे तक तीनों आतंकियों को मार गिराया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत