न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीमा पर तनातनी, सुरक्षा कारणों के चलते इन 8 एयरपोर्ट को किया गया बंद

पाकिस्तान के साथ सीमा पर चल रही तनातनी और सीमा पर पाकिस्तानी विमान की हरकतों के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरतते हुए भारत और पाकिस्तान की सीमा से जुड़े एयरपोर्ट और एयरस्पेस को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 1:22:50

सीमा पर तनातनी, सुरक्षा कारणों के चलते इन 8 एयरपोर्ट को किया गया बंद

पाकिस्तान के साथ सीमा पर चल रही तनातनी और सीमा पर पाकिस्तानी विमान की हरकतों के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरतते हुए भारत और पाकिस्तान की सीमा से जुड़े एयरपोर्ट और एयरस्पेस को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू, श्रीनगर, लेह और चंडीगढ़ एयर स्पेस को बंद कर दिया गया है और कई उड़ानों को रोक दिया गया है। दरअसल, भारतीय वायुसेना के द्वारा मंगलवार (26 फरवरी) को की गई कार्रवाई के बाद बुधवार (27 फरवरी) को पाकिस्तानी जेट विमानों ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। पाक विमानों ने जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रवेश किया है।

इस बीच कश्मीर जाने वाली भारतीय कमर्शियल उड़ानों के रद्द होने की खबर है। इंडिगो और स्पाइस जेट के विमानों को वापस लौटा दिया गया है। भारतीय वायुसेना ने जम्मू, लेह और श्रीनगर में सभी तरह की कमर्शियल उड़ानों पर अनिश्चितकालीन के लिए रोक लगा दी है। इसके साथ पंजाब के चंडीगढ़, अमृतसर और पठानकोट एयरपोर्ट को एतियातन बंद रखने के आदेश किए हैं। इस बीच ये जानकारी मिल रही है कि अगले आदेश तक एयरपोटर्स को हाई अलर्ट कर दिया है।

airports,leh,jammu,srinagar,pathankot in high alert,military aircraft,jammu & kashmir,budgam

सुरक्षा को देखते हुए उत्तराखंड के देहरादून जौलीग्रांट और हिमाचल के कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट (धर्मशाला जाने के लिए इसी एयरपोर्ट पर उतरना पड़ता है) को भी बंद कर दिया है।

अपुष्‍ट खबरें हैं कि इस तनावपूर्ण माहौल के बीच पाकिस्तानी जेट ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के F-16 विमान को ढेर कर दिया है। मार गिराए गए पाकिस्‍तानी जेट से एक पायलट को पैराशूट से कूदते देखा गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पाकिस्तानी विमान का पायलट जिंदा बचा है या नहीं, इसका अभी पता नहीं चला है। घुसपैठ के बाद भागते हुए पाकिस्‍तानी विमानों ने कुछ बम भी गिराए हैं। हालांकि अभी जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। उधर, सुरक्षा के लिहाज से श्रीनगर हवाई अड्डे पर आम हवाई सेवाएं रोक दी गई हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट से अगले आदेश तक सभी सेवाएं बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। कमर्शियल विमानों को श्रीनगर से डायवर्ट कर दिया गया है।

वहीं, पाक वायुसेना की ओर से सीमा उल्लंघन की खबरों के बीच पाकिस्तान सरकार ने दावा किया है कि 'आज हमने पाकिस्तानी सीमा में रहकर ही नियंत्रण रेखा पर हमले किए। यह बदला नहीं है, हम सिर्फ यह दिखाना चाहते थे कि हम आत्मरक्षा में सक्षम हैं। हमारा लक्ष्य असैन्य था, ताकि जानी नुकसान न हो। हम तनाव को बढ़ाना नहीं चाहते।' पाक विमानों ने जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रवेश किया था। भारतीय वायुसेना हाईअलर्ट पर है। वायुसेना को पाकिस्‍तानी हरकत को देखते ही बमबारी करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि भारतीय वायुसेना की तरफ अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। भीमबर गली और लाम में तीन पाकिस्‍तानी जेट ने सीमा क्षेत्र का उल्‍लंघन किया है। हालांकि भारतीय विमानों ने पाकिस्‍तान के विमानों को वापस खदेड़ दिया। उधर, सुरक्षा के लिहाज से श्रीनगर हवाई अड्डे पर आम हवाई सेवाएं रोक दी गई हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट से अगले आदेश तक सभी सेवाएं बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। कमर्शियल विमानों को श्रीनगर से डायवर्ट कर दिया गया है। अपुष्‍ट खबर है कि घुसपैठ के बाद भागते हुए पाकिस्‍तानी विमानों ने कुछ बम भी गिराए हैं। हालांकि अभी जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

दरअसल, मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी कमर तोड़ दी। पीओके और पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर (Air strike on Terrorist Camp) भारतीय वायुसेना (indian air force) ने हवाई हमला किया और उसके सारे कैंपों को तबाह कर दिया। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज 2000 के 12 जेट ने पीओके और पाकिस्तान के बालाकोट (Balakot) में जाकर हवाई हमले (India Strikes) किए और आतंकी कैपों को न सिर्फ पूरी तरह तबाह किया, बल्कि करीब 350 आतंकवादी भी मार गिराए। भारतीय वायुसेना ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए 12 मिराज फाइटर जेट का सहारा लिया। इतना ही नहीं, करीब 1000 किलो बम भी बरसाए गए। बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

इस हमले पर पाकिस्तान ने स्वीकार किया कि भारतीय वायुसेना के विमानों ने बालाकोट में हमले किए, लेकिन उसने कहा कि जब उसके युद्धक विमानों ने जवाबी कार्रवाई की तो भारतीय विमान वापस लौट गए और इस हमले में जमीन पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि हमले के चंद घंटों के अंदर पाकिस्तान ने माकूल जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल