न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैष्णोदेवी में कोरोना ने रखे कदम, 3 पुजारी समेत 22 लोग संक्रमित

रविवार को भी 20 मामले सामने आए थे। कुल मिलाकर 100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 10:14:11

वैष्णोदेवी में कोरोना ने रखे कदम, 3 पुजारी समेत 22 लोग संक्रमित

वैष्णोदेवी यात्रा में शामिल होने वालों पर कोरोना वायरस की मार पड़ने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि 24 घंटों के भीतर वैष्णोदेवी भवन में और 22 पुजारी, श्राइन बोर्ड कर्मचारी व पुलिस के जवान कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। पर बावजूद इसके श्राइन बोर्ड 16 अगस्त से आरंभ हुई यात्रा को रोकने के पक्ष में नहीं है, जिसके प्रति एक सचाई यह भी है कि मात्र 2000 श्रद्धालुओं के लिए वह प्रतिदिन सैकड़ों की जान सांसत में डाल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि वैष्णोदेवी भवन में 24 घंटों में 22 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों में तीन पुजारी, चार पुलिस जवान और माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी शामिल हैं। रविवार को भी 20 मामले सामने आए थे। कुल मिलाकर 100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

इतने कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रियासी जिलायुक्त भवन को रेड जोन घोषित करना चाहते हैं जिसको लेकर श्राइन बोर्ड तथा जिलायुक्त कार्यालय के बीच तनातनी का माहौल है। दरअसल, नियमों के मुताबिक जिस इलाके से 8 या 10 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आते हैं उस इलाके को रेड जोन घोषित कर दिया जाता है। पर वैष्णो देवी भवन को लेकर खतरा मोल लिया जा रहा है।

करीब 5 महीने के अंतराल के बाद रविवार को माता वैष्णो देवीजी की यात्रा शुरू कर दी गई, लेकिन इस यात्रा के शुरू होने के साथ ही कोरोना संक्रमण तेजी से वैष्णो देवी के मंदिर परिसर में फैल रहा हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों कर मुताबिक सोमवार शाम को माता वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए हैं।

यात्रा के दौरान अन्य राज्यों के साथ ही जम्मू-कश्मीर के रेड जोन क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर रैपिड टेस्ट किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन द्वारा कटड़ा के नए बस अड्डा के साथ ही वैष्णोदेवी के प्रवेश मार्ग यानी दर्शनी ड्योढ़ी में रैपिड कोविड सेंटर बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं का डॉक्टरों द्वारा कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिन श्रद्धालुओं की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो डॉक्टरों द्वारा उनकी बाजू पर मुहर लगाई जाती है, ताकि वैष्णोदेवी यात्रा के दौरान जांच कर रहे अधिकारियों को श्रद्धालु बाजू पर लगाई गई मुहर दिखा सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री