न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मार गिराए 2 आतंकी

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में साल 2019 में अब तक करीब 103 आतंकियों को ढेर किया गया है। वही शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Jun 2019 9:09:26

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मार गिराए 2 आतंकी

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में साल 2019 में अब तक करीब 103 आतंकियों को ढेर किया गया है। वही शोपियां (Shopian) जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। मोलू चित्रगाम इलाके में हुई इस मुठभेड़ में अब तक 2 आतंकी के मारे जाने की खबर मिली है। आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला बोला था, जिसके बाद सेना ने मोर्चा संभालते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी सफलता लगी थी। आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर हो गए थे। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के शव को भी बरामद किया था और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिला था।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भी सरहद पर हलचल तेज थी। पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ की चौकी पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था लेकिन राहत की बात ये रही थी कि इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ था। यह ग्रेनेड चौकी के पास गिरा था और तेज धमाके के साथ फट गया था। लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ था। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान चलाया था।

2019 में अब तक करीब 103 आतंकी ढेर, 62 जवान शहीद

साल 2019 में अबतक जम्मू-कश्मीर में करीब 103 आतंकियों को ढेर किया गया है। वहीं सेना के 62 जवान शहीद हुए हैं। साल 2018 में घाटी में 257 आतंकी मारे गए थे। 2018 में 91 जवान शहीद हुए थे। सुरक्षा बलों का निशाना बने इन 103 आंतकवादियों में 23 विदेशी आतंकवादी भी शामिल हैं। हालांकि, अच्छी-खासी संख्या में नए आतंकवादियों की भर्ती सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का सबब बना है। अधिकारियों ने बताया कि मार्च महीने से 50 युवक अनेक आतंकी संगठनों में शामिल हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस साल 2019 में 31 मई तक 103 आतंकी मारे गए, जिनमें 23 विदेशी और 78 स्थानीय आतंकी शामिल हैं। मारे गए आतंकवादियों में सबसे ज्यादा संख्या शोपियां से है, जहां 16 स्थानीय आतंकियों समेत 25 आतंकवादी मारे गए। पुलवामा में 15, अवंतीपुरा में 14 और कुलगाम में 12 आतंकी मारे गए।

इस साल जिन आतंकियों का घाटी से खात्मा हुआ है, उनमें अलकायदा से जुड़े आतंकी गुट अंसार गजवात-उल-हिंद का प्रमुख जाकिर मूसा जैसे टॉप कमांडर शामिल हैं। हालांकि दक्षिण कश्मीर के इन अति संवेदनशील क्षेत्रों से युवाओं के विभिन्न आतंकी समूहों में शामिल होने का सिलसिला भी जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत