न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़, सेना ने मार गिराए चार आतंकी, एक जवान शहीद, तीन जख्मी, पुंछ में पाकिस्‍तान ने किया सीजफायर उल्‍लंघन

जम्‍मू एवं कश्‍मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सेना ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Nov 2018 9:10:15

कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़, सेना ने मार गिराए चार आतंकी, एक जवान शहीद, तीन जख्मी, पुंछ में पाकिस्‍तान ने किया सीजफायर उल्‍लंघन

जम्‍मू एवं कश्‍मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सेना ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया। एनकाउंटर में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया और तीन अन्य जख्मी हो गए। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ नदिगाम गांव में हुई। हालांकि, अभी आतंकियों के शव बरामद नहीं किए गए हैं। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद तड़के सेना के पैराट्रूपर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों को ढेर कर दिया। एनकाउंटर में शहीद हुआ सेना का जवान पैराट्रूपर्स बताया जा रहा है। वहीं चार आतंकियों के मारे जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पुंछ ब्रिगेड हेडक्वार्टर के पास तीन 3 गोले फेंके गए हैं। सुरक्षा बलों को नदिगाम में आतंकियों की संदिग्‍ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्‍होंने इलाके में दबिश दी। चुनौती दिए जाने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।

बता दें, सेना की मुखबिरी करने की आशंका पर आतंकी कश्मीर में नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। हालही में आतंकियों ने शोपियां जिले में एक 19 साल के शख्स का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी थी। आतंकियों ने उस पर सेना के मुखबिर होने का आरोप लगाया था। इससे दो दिन पहले पुलवामा में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। शोपियां में मारे गए हुजैफ अशरफ का शव दक्षिण कश्मीर के हरमाईं गांव के एक बगीचे से शव मिला जिसका गला कटा हुआ था। पुलिस ने बताया था कि आतंकियों ने इस पहले सफानगरी क्षेत्र के निवासी नदीम मंजूर का गुरुवार की रात अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। उधर, हिजबुल मुजाहिदीन ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें आतंकियों को एक युवक की हत्या करते हुए दिखाया गया है। जिसे कथित तौर पर सेना का मुखबिर बताया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकी नदीम मंजूर को गोलियां मार रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन