न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर: इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं, मुस्लिम पड़ोसी कंधे पर लाए कश्मीरी पंडित का शव, पढ़े पूरी घटना

इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं होता इस बात को एक बार फिर साबित किया जम्मू-कश्मीर की इस घटना ने। दरअसल जम्मू-कश्मीर में ​इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Jan 2021 8:43:00

कश्मीर: इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं, मुस्लिम पड़ोसी कंधे पर लाए कश्मीरी पंडित का शव, पढ़े पूरी घटना

इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं होता इस बात को एक बार फिर साबित किया जम्मू-कश्मीर की इस घटना ने। दरअसल जम्मू-कश्मीर में ​इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बीच मुस्लिम पड़ोसी एक कश्मीरी पंडित का शव अपने कंधे पर उठाकर लाए और उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। बुजुर्ग का शव लेकर एंबुलेंस जब गांव आ रही थी तभी भारी बर्फबारी के चलते रास्ते में फंस गई। उस वक्त किसी को भी समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। ऐसे गमगीन वक्त में कश्मीरी पंडित के पड़ोसी मुस्लिम भाई अपने कंधे पर कश्मीरी पंडित का शव उठाकर ले आए।

बता दें ​कि कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद 60 साल के कश्मीर पंडित भास्कर नाथ कोअस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। भास्कर पंडित के शव एंबुलेंस से गांव लाया जा रहा था। लेकिन बर्फबारी के चलते गाड़ी गांव से पांच किलोमीटर पहले रास्ते में ही फंस गई। इस बात की जानकारी जैसे ही मुस्लिम पड़ोसियों को लगी, वे घर से निकले और पैदल ही एंबुलेंस की तरफ चल पड़े। पांच किलोमीटर दूर से उन्होंने शव को अपने कंधे पर उठा लिया और पैदल ही गांव में ले आए। इतना ही नहीं, मुस्लिम समुदाए के लोग भास्कर नाथ के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शोपियां में अब कुछ ही कश्मीरी पंडित परिवार रह गए हैं। यहां पर हर कोई एक परिवार की तरह रह रहा है। भास्कर पंडित की मौत से पूरे गांव में दुख का माहौल है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?