न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला : शक है कि CRPF के 40 जवान शहीद हुए : फारूक अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 CRPF जवानों को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला का विवादित बयान सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Mar 2019 9:09:00

पुलवामा हमला : शक है कि CRPF के 40 जवान शहीद हुए : फारूक अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 CRPF जवानों को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा शक है कि 40 जवान शहीद हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह आम चुनाव भारत को बचाने की लड़ाई है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश की जनता से झूठे वायदे करने के लिए आलोचना भी की।

अब्दुल्ला ने बालाकोट हवाई हमले का हवाला देते हुए कहा कि संसद के आखिरी दिनों में कई सदस्यों ने कहा कि ‘मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और उसके पास दिखाने को कुछ नहीं है।' इसलिए उन्होंने 'असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए युद्ध जैसी स्थिति बना दी।'

अब्दुल्ला ने कहा, 'उन्होंने (मोदी ने) क्या किया? छत्तीसगढ़ में इतने भारतीय जवान शहीद हुए क्या मोदी वहां कभी उन्हें श्रद्धांजलि देने गए? क्या उन्होंने कभी उनके परिवारों के प्रति हमदर्दी जताई? क्या उन्होंने यहां मर रहे जवानों पर कभी कुछ बोला?' उन्होंने कहा, ' पुलवामा मेंसीआरपीएफ के 40 कर्मी शहीद हुए। मुझे उसे लेकर शक है और इसलिए में आपको सच बता रहा हूं।'

अब्दुल्ला ने कहा, 'उन्होंने यह कह कर पाकिस्तान पर हमला करने की कोशिश की कि हमने ने 300 (आतंकी) मारे हैं। कुछ ने कहा कि 500 मारे हैं। कुछ ने तो यह भी कहा कि 1000 मारे हैं। सिर्फ यह दिखाना था कि उनमें साहस है और वह कुछ भी कर सकते हैं।'

अब्दुल्ला ने कहा, 'यह चुनाव भारत को बचाने का है। यह सिर्फ जम्मू कश्मीर के लिए नहीं है। आपको धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करनी होगी।'

शक्ति मिशन को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए फारूक ने कहा, वह मिसाइल जो उसने सैटलाइट को मारने के लिए छोड़ा था, वह मनमोहन सिंह ने तैयार किया था। पर, चुनाव में दिखाने के लिए, हनुमान जी तशरीफ लाए हैं, उसने बटन दबाया। एक बटन गलत दब गया और हेलिकॉप्टर गिर गया और हमारे छह जवान भी शहीद हो गए।

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत