न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर / कुलगाम में शनिवार तड़के आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कुलगाम जिले के चिनिगम इलाके में शनिवार तड़के आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 9:10:00

जम्मू-कश्मीर / कुलगाम में शनिवार तड़के आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कुलगाम जिले के चिनिगम इलाके में शनिवार तड़के आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के चिनिगम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है।

बताया जा रहा है कि इस इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की इनपुट मिला था इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त एक्शन लेते हुए आतंकियों की चारों तरफ से घेराबंद कर ली जिसमें दो आतंकियों को मारे जाने की जानकारी मिली थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दो आतंकवादियों के शव मुठभेड़ स्थल के पास पड़े देखे जा सकते हैं। हालांकि शवों को बरामद नहीं किया जा सका क्योंकि मुठभेड़ अभी भी जारी थी।

इससे पहले की रिपोर्टों के अनुसार पुलिस और सेना की 01RR की एक संयुक्त टीम ने चिनिगम में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिले विशिष्ट इनपुट पर घेराबंदी के लिए कार्रवाई की थी। इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने खोज-अभियान शुरू किया। जैसे ही संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान को घेरा आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। संयुक्त टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की।

बता दें कि इससे पहले नौगाम सेक्टर में ही 1 अक्टूबर 2020 को पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में दो सैन्यकर्मी भी शहीद हुए थे। पाकिस्तानी रेंजरों ने इससे पहले वीरवार रात को कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में चांदवा, कोठा क्षेत्र में मशीनगनों से फायरिंग की थी। उसके बाद शुक्रवार तड़के चार बजे तक पाकिस्‍तान की ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी रही।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?