न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

J-K: अनंतनाग के अछबल इलाके से संदिग्ध कार बरामद, बीजेपी नेताओं की हत्या में इस्तेमाल का शक

इस बीच पुलिस ने अनंतनाग के अछबल इलाके से एक कार को बरामद किया है। शक है कि इसका इस्तेमाल आतंकियों ने बीजेपी नेताओं की हत्या में किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 2:45:11

J-K: अनंतनाग के अछबल इलाके से संदिग्ध कार बरामद, बीजेपी नेताओं की हत्या में इस्तेमाल का शक

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के काजीगुंड में कल रात बीजेपी के तीन नेताओं की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। इसे लेकर पूरा काजीगुंड मातम में डूबा हुआ है। मृतकों का जब जनाजा निकला तो सैंकड़ों लोग उमड़ पड़े। आतंकियों ने इस हमले को उस वक्त अंजाम दिया जब तीनों नेता एक कार से रात साढ़े आठ बजे के करीब घर लौट रहे थे। तीनों को आतंकियों ने घेर लिया और सामने से गोलियां बरसा दी। घेराबंदी ऐसी की गई कि भागने का मौका तक नहीं मिला। इस हमले में फिदा हुसैन के अलावा उमर राशीद बेग और उमर रमजान मारे गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर के आतंकियों ने ली है। भारतीय सुरक्षाबल ने अब इन आतंकियों को पकड़ने के लिए उनकी तलाश तेज कर दी है। बताया जाता है कि लश्कर के तीन आतंकी इस समय भारतीय सुरक्षाबलों के निशाने पर हैं।

इस बीच पुलिस ने अनंतनाग के अछबल इलाके से एक कार को बरामद किया है। शक है कि इसका इस्तेमाल आतंकियों ने बीजेपी नेताओं की हत्या में किया था।

इस पूरे मामले पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी का कहना है कि हमने 5 अगस्त के पहले ही हमारी टीम ने 16 से 19 लोगों की लिस्ट तैयार की गई थी और इन लोगों को अलग अलग होटल में रखा गया था। इन लोगों में फिदा हुसैन भी थे। हालांकि कुछ दिन पहले ही वह शपथ पत्र देकर घर चले गए थे। हमारी टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि फिदा हुसैन घर से इतनी दूर क्या करने के लिए आए थे। जहां पर आतंकियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

जम्मू-कश्मीर के आईजी के मुताबि​क इस घटना को देखकर ऐसा लग रहा है कि आतंकियों को पहले से खबर थी कि बीजेपी कार्यकर्ता वारदात वाले स्थान पर आने वाले हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं की गाड़ी का पहले पीछा किया गया और फिर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

बता दे, कश्मीर में बीजेपी के नेता हाल के कुछ हफ्तों में आतंकियों के निशाने पर आए हैं। 8 जुलाई को बीजेपी नेता वसीम बारी के अलावा उनके भाई और पिता की हत्या कर दी गई थी। 4 अगस्त को कुलगाम के आखरन नौपुरा में बीजेपी के नेता और संरपच आरिफ अहमद पर जानलेवा हमला हुआ। 6 अक्टूबर को गांदरबल में भी जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुलाम कादिर राथर को मार दिया गया था।

कल सुबह ही एनआईए ने कुलगाम में आतंकियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापमारी की थी, कुछ घरों की तलाशी ली गई थी। लेकिन कुछ घंटों बाद ही आतंकियों ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दे दिया। जम्मू-कश्मीर के आईजी की माने तो इस हत्याकांड में लश्कर से जुड़े टीआरएफ आतंकी संगठन का हाथ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत