न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

J&K: घाटी में ताबड़तोड़ पांच आतंकी हमले, तीन CRPF जवान और एक महिला जख्मी, आतंकियों की तलाश जारी

जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान और एक महिला घायल हो गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Jun 2018 12:23:31

J&K: घाटी में ताबड़तोड़ पांच आतंकी हमले, तीन CRPF जवान और एक महिला जख्मी, आतंकियों की तलाश जारी

जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान और एक महिला घायल हो गई। पुलिस के अनुसार, 'आतंकवादियों ने फतेह कदाल क्षेत्र में सीआरपीएफ के दस्ते पर ग्रेनेड फेंका।' घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।

- पहली घटना में आतंकियों ने श्रीनगर शहर के फतेहकदल इलाके में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला किया। शुक्रवार को पत्थरबाजी के दौरान घायल युवक कैसर भट की मौत के बाद शनिवार को हिंसा भड़कने पर फतेहकदल इलाके में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।
- दूसरी घटना लाल चौक इलाके की बडशाह ब्रिज इलाके की है। यहां आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक जवान समेत दो लोगों के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है।

- तीसरी घटना में आतंकियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को निशाना बनाया। ग्रेनेड पीसीआर के पीछे वाले मगरमाल बाग इलाके से दागा गया। हालांकि, इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ।

- चौथी घटना बटमालू इलाके की है। यहां आतंकियों ने मोमिनाबाद में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड कुछ दूरी पर गिरकर फटा, जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

- पांचवीं घटना हरि सिंह स्ट्रीट की है। यहां भी आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। हालांकि, इस घटना में भी किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

आतंकी हमले में घायल एसपीओ ने दम तोड़ा

- पुलवामा जिले में पिछले महीने एक आतंकी हमले में घायल राज्य पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) ने शनिवार को यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, अकीब अहमद वागय पुलवामा के पुछल में 29 मई को हुए एक आतंकी हमले में घायल हो गया था, जिसने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एसकेआईएमएस) में दम तोड़ दिया।

जैश ने ली जिम्मेदारी

- श्रीनगर। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने श्रीनगर में हुए दो हमलों की जिम्मेदारी ली है। जैश प्रवक्ता के अनुसार फतेहकदल तथा बडशाह चौक पर हमले जैश आतंकियों ने किए हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी आतंकी के घर को जलाने की कोशिश सुरक्षा बलों ने की तो सैन्य कैंपों को आग लगा दी जाएगी।

20 से अधिक आतंकियों ने की है घुसपैठ

- घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से भारी तादाद में आतंकवादियों की घुसपैठ की रिपोर्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों ने यहां आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से पदेश में 20 से अधिक आतंकवादियों के घुसपैठ करने की रिपोर्ट है।

- उन्होंने बताया कि समझा जाता है कि अधिकतर आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के हैं, जिसका सरगना मौलाना मसूद अजहर है। अधिकारियों बताया कि सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने और समूचे राज्य में संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर नजर बनाये रखने के लिये कहा गया है।

- उन्होंने बताया कि एक बार में इतनी बड़ी संख्या में आतंकवादियों का घुसपैठ करना असामान्य बात है। यह कश्मीर को सुलगता रखने की मंशा रखने वाले नियंत्रण रेखा के पार बैठे उनके आकाओं की हताशा दर्शाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत