न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू धमाका: प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- बस में जोरदार धमाका हुआ और मच गई चीख-पुकार, 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल

दोपहर 11:30 बजे रोडवेज की बस में हुए धमाके में 18 लोगों के घायल होने की खबर है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 1:05:03

जम्मू धमाका: प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- बस में जोरदार धमाका हुआ और मच गई चीख-पुकार, 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल

जम्मू में बस स्टैंड पर धमाके की खबर है। धमाका एक बस में हुआ है। दोपहर 11:30 बजे रोडवेज की बस में हुए धमाके में 18 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी ने इसे आतंकी हमला बताया है। पुलिस का कहना है कि ग्रेनेड को फेंका गया था। मामले की जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल था। कई लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भेजा गया है।

blast at jammu bus stand,jammu bus stand,bomb blast at jammu bus stand,explosion inside bus,bus stand in jammu,jammu blast,blast in jammu,jammu bus stand blast,blast at jammu,blast in jammu bus stand,bomb blast in bus stand,jammu and kashmir

वहीं, एक और प्रत्यक्षदर्शी प्रिंस शर्मा का कहना है कि मैं बाइक को किनारे खड़ा करके जा रहा था, तभी एक जोरदार धमाका हुआ। मुझे समझ नहीं आया कि टॉयर फटा या धमाका हुआ। 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल थे। कुल 10-12 घायल हैं। स्थानीय लोगों ने सबको हॉस्पिटल पहुंचाया।

इससे पहले दिसंबर में जम्मू बस स्टैंड पर एक धमाका हुआ था। यह धमाका जम्मू बस अड्डे के नज़दीक एक फुट ओवर ब्रिज के नज़दीक रात में हुआ था। धमाके में कोई घायल नहीं हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि किसी ने कुछ फेंका इसके बाद धमाका हुआ था।

blast at jammu bus stand,jammu bus stand,bomb blast at jammu bus stand,explosion inside bus,bus stand in jammu,jammu blast,blast in jammu,jammu bus stand blast,blast at jammu,blast in jammu bus stand,bomb blast in bus stand,jammu and kashmir

आपको बता दें कि 14 फरवरी को कश्मीर घाटी के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी है। पुलवामा हमले के बाद भी कई ऐसे इनपुट आते रहे हैं जिसमें एक और हमले का शक था। यही कारण है कि पूरे राज्य में सुरक्षा के चाक-चौबंद पुख्ता किए गए हैं।

जम्‍मू-कश्‍मीर : सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, हंदवाड़ा में 1 आतंकी ढेर, एक और के छिपे होने की आशंका


बुधवार रात 09:32 से जम्‍मू और कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार सुबह यहां सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा (Handwara) के बांदरपेई इलाके में एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। साथ ही एक और आतंकी छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है और साथ ही इलाके में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। दरहसल, बुधवार रात यहां सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी के बाद से आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल