न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्‍मू-कश्‍मीर : सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, हंदवाड़ा में 1 आतंकी ढेर, एक और के छिपे होने की आशंका

बुधवार रात 09:32 से जम्‍मू और कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 8:29:38

जम्‍मू-कश्‍मीर : सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, हंदवाड़ा में 1 आतंकी ढेर, एक और के छिपे होने की आशंका

बुधवार रात 09:32 से जम्‍मू और कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार सुबह यहां सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा (Handwara) के बांदरपेई इलाके में एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। साथ ही एक और आतंकी छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है और साथ ही इलाके में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

दरहसल, बुधवार रात यहां सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी के बाद से आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू हुई।

बता दें कि 5 मार्च को ही जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच रातभर हुई एक मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए थे। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कुछ देर हुई मुठभेड़ के बाद सोमवार रात पुलवामा के त्राल इलाके में आतंकवाद रोधी अभियान चलाया गया था। इस दौरान शुरू हुई मुठभेड़ करीब 12 घंटे तक चली जिसमें हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए थे।

मारे गए आतंकवादियों की पहचान त्राल के गुलशनपुरा निवासी अदफर फयाज पर्रे और त्राल के शरीफाबाद निवासी इरफान अहमद राठर के रूप में हुई थी। प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद हुई है।

jammu and kashmir,terrorist,handwara,news,hindi news

LoC पर पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधियां जारी

एलओसी (LoC) पर पाकिस्तान (Pakistan) की संदिग्ध गतिविधियां जारी है। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान (Pakistan) ने एलओसी (LoC) पर अतिरिक्त सैनिक तैनात कर दिए हैं और कई सैन्य उपकरणों को एलओसी के पास कई संवेदनशील सेक्टरों में तैनात किया है। बता दे, सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन भी कर रहा है। एलओसी (LoC) से सटे इलाकों में पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से लगातार गोलाबारी और फायरिंग हो रही है। लोग दहशत में हैं। राजौरी के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टर में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। पाकिस्तान तोपों से गोलाबारी कर रहा है। पाकिस्तान (Pakistan) ने 155 एमएम तोपों से नौशेरा सेक्टर में चौकियों को निशाना बनाया जिसका जवाब भारत ने बोफोर्स तोप से दिया। सेना ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है कि उसकी उकसावे की कार्रवाई या दुस्साहस के गंभीर नतीजे होंगे। एलओसी पर पाकिस्तान पिछले 7 दिन में 60 बार युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल