न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब में घुसे आतंकी, दिल्ली पर बड़े हमले की आशंका, पूरे राज्य में हाई अलर्ट

पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के इनपुट के मुताबिक जैश ए मोहम्मद के 7 आतंकवादी पंजाब में घुस चुके हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Nov 2018 2:50:19

पंजाब में घुसे आतंकी, दिल्ली पर बड़े हमले की आशंका, पूरे राज्य में हाई अलर्ट

पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के मुताबिक जैश ए मोहम्मद के 7 आतंकवादी पंजाब में घुस चुके हैं। ये फिलहाल पंजाब के फिरोजपुर के आसपास हो सकते हैं। खबर के बाद पूरे राज्‍य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस अौर प्रशासन सतर्कता से जांच कर रहे हैं।

पंजाब का फिरोजपुर जिला पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है और माना जा रहा है कि ये आतंकी घुसपैठ करके इस इलाके में आ चुके हैं। खबर है कि आतंकवादी दिल्ली की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को पंजाब के पठानकोट के माधोपुर से चार संदिग्धों के द्वारा लूटी गई कार को भी इसी आतंकी हमले की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

आतंकी सड़क मार्ग से दिल्ली की तरफ आकर कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं

माना जा रहा है कि ये आतंकी सड़क मार्ग से दिल्ली की तरफ आकर कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं और दिल्ली न पहुंचने की स्थिति पर पंजाब में भी कोई बड़ा आतंकी हमला कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा फ़िरोज़पुर का सारा बॉर्डर एरिया सील कर दिया गया है।

RSS की गतिविधियों को निशाना बना सकते हैं

जानकारी के अनुसार, आतंकी RSS की पंजाब में लगने वाली शाखाओं को टारगेट कर सकते हैं। पंजाब में RSS के बड़े नेताओं और सुबह के वक्त पंजाब के शहरों में पार्कों और खाली जगहों पर RSS की गतिविधियों को निशाना बना सकते हैं। इसके अलावा पंजाब में राजनीतिक पार्टियों की रैलियों के दौरान भी आतंकी हमला होने का अलर्ट जारी किया गया है।

कुपवाड़ा के मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी आतंकी मारा गया


जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि जिले के हंदवाड़ा में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर हमला कर दिया था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, दोपहर के समय हंदवाड़ा से गुजरते हुए आतंकवादियों के एक समूह को छत्तीपोरा के नजदीक नाके पर तैनात दल ने देखा जिसके बाद मुठभेड़ हुई। मारे गए आतंकवादी के पास से कुछ हथियार तथा गोला बारुद और चरमपंथी सामग्री बरामद की गई है। उसकी पहचान पाकिस्तान के इश्तियाक के रूप में हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल