न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालाकोट में जिस जगह पर हवाई हमला हुआ तस्वीरों में जस का तस खड़ा दिख रहा है जैश का मदरसा: रिपोर्ट

रॉयटर्स में छपी खबर के मुताबिक, बालाकोट में जिस जगह पर हवाई हमला हुआ, वहां अभी भी जैश का मदरसा जस का तस बना हुआ है। हालांकि भारतीय वायुसेना का दावा है कि उन्होंने अपने टारगेट को हिट किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Mar 2019 12:23:35

बालाकोट में जिस जगह पर हवाई हमला हुआ तस्वीरों में जस का तस खड़ा दिख रहा है जैश का मदरसा: रिपोर्ट

भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्‍तान के बालाकोट में किए गए हवाई हमले में जैश-ए-मोहम्‍मद के प्रशिक्षण शिविर को ध्‍वस्‍त करने का दावा किया जा रहा है और साथ में यह भी कहा जा रहा है कि इस हमले में तकरीबन 250 से 300 आतंकी मारे गए है लेकिन इसी बीच एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। रॉयटर्स में छपी खबर के मुताबिक, बालाकोट में जिस जगह पर हवाई हमला हुआ, वहां अभी भी जैश का मदरसा जस का तस बना हुआ है। हालांकि भारतीय वायुसेना का दावा है कि उन्होंने अपने टारगेट को हिट किया है।

सैन फ्रांसिस्‍को स्‍थित एक निजी सैटेलाइट से ली गई यह तस्‍वीर चार मार्च की है। इन तस्‍वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि बालाकोट में अभी भी जैश के 6 मदरसे बने हुए हैं। ये तस्‍वीर भारत की ओर से की गई एयर स्‍ट्राइक के छह दिन बाद जारी की गई है। अब तक हमले वाली जगह की साफ तस्वीरें सार्वजनिक नहीं हुई थीं, लेकिन प्लैनेट लैब्स की ओर से जारी ये तस्वीरें काफी साफ हैं। रॉयटर्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, तस्‍वीरों में बालाकोट में बने जैश के मदरसों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। मदरसों की दीवारों को भी किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है और उसके आसपास के पेड़ भी हरे-भरे दिखाई दे रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के विदेश और रक्षा मंत्रालय को ईमेल के जरिए इन सैटेलाइट तस्वीरों पर सवाल पूछा गया है, लेकिन दोनों ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

वही विपक्ष लगातार सरकार पर आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर सवाल खड़े कर रही है। पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अहमदाबाद में बीजेपी की रैली में कहा था कि एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे गए थे। जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने अमित शाह के पाकिस्तान में 250 आतंकियों के मारे जाने के बयान के लिए उनपर जमकर निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ''बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह डंका पीट रहे हैं कि वायुसेना के हमले में 250 आतंकी मारे गये हैं जबकि क्रेडिट लेने के लिए हमेशा आतुर इनके गुरु पीएम मोदी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं... क्यों?'' उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आतंकी मौत के घाट उतारे गए, अच्छी बात है परन्तु प्रधानमंत्री मोदी की लम्बी चुप्पी का रहस्य क्या है?

वही दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि ''रात 3:30 बजे मच्छर बहुत थे, तो मैंने HIT मारा। अब मच्छर कितने मारे, ये गिनने बैठूं, या आराम से सो जाऊं?'

pakistan,balakot,air strike,surgical strike,jaish-e-mohammad,pulwama,india

शहीद की मां की मांग : 'आतंकवादियों के मारे जाने का सबूत दे सरकार'

पुलवामा में शहीद हुए मैनपुरी के जवान रामवकील की मां का कहना है कि वो आतंकवादियों पर किए गए हमलों और उनके मारे जाने की बात तब तक नहीं मानेंगी जब तक सरकार उनको आतंकवादियों के मारे जाने का सबूत नहीं दिखाती। शहीद के मां की उम्र करीब 80 वर्ष है। शहीद की मां ने कहा कि मेरे बेट रामवकील ने तो अपनी शहादत दे दी। देश को और उनके परिवार को उन पर गर्व है। दूसरी तरफ़ उनके परिवार वालों को ये विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि शहीद रामवकील की शहादत का बदला ले लिया गया है।

शहीद रामवकील के परिजनों ने सवाल उठाते हुए कहा कि आतंकियों के मारे जाने का अभी तक कोई सबूत सामने नहीं आया है, कुछ तो सबूत मिलना चाहिए। शहीद की बहन ने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने का दावा कर रही है जिसमें 250 से 300 आतंकवादियों के मारे जाने की बात सामने आ रही है। पर हमें तब तक इस पर भरोसा नहीं होगा जब तक आतंकवादियों का लाश या उनके मारे जाने का सबूत सामने नहीं आते। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम लोगों ने पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद शहीदों का शव देखा है उसी तरह उन आतंकवादियों के शव को भी सरकार को दिखाना चाहिए।

आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था। इस आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत