न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहानी / भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, मालव के राजा को पहली बार दिए थे दर्शन

2500 साल से ज्यादा पुराने रथयात्रा के इतिहास में पहली बार ऐसा मौका होगा, जब भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलेगी, लेकिन भक्त घरों में कैद रहेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jun 2020 9:09:05

कहानी / भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, मालव के राजा को पहली बार दिए थे दर्शन

सुप्रीम कोर्ट ने कल ऐतिहासिक और धार्मिक पंरपरा की पहचान पुरी की रथयात्रा की मंजूरी दे दी। कोरोना संकट के बीच आज मंगलवार को यह रथयात्रा निकलेगी। 2500 साल से ज्यादा पुराने रथयात्रा के इतिहास में पहली बार ऐसा मौका होगा, जब भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलेगी, लेकिन भक्त घरों में कैद रहेंगे। कोरोना महामारी के चलते पुरी शहर को टोटल लॉकडाउन करके रथयात्रा को मंदिर के 1172 सेवक गुंडिचा मंदिर तक ले जाएंगे। बता दे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सोमवार रात 9 बजे से ही पुरी में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जो बुधवार दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा, इस दौरान किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।

jagannath puri,rathyatra,latest update,rath yatra,rath yatra 2020

मंगलवार को रथयात्रा पूरी कर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के घर मुख्य मंदिर से ढाई किमी दूर गुंडिचा मंदिर जाएंगे। यहां भगवान 7 दिनों तक आराम करते हैं। इसके बाद वापसी की यात्रा शुरु होती है। कुल नौ दिन का उत्सव पुरी शहर में होता है। मंदिर समिति पहले ही तय कर चुकी थी कि पूरे उत्सव के दौरान आम लोगों को इन दोनों ही मंदिरों से दूर रखा जाएगा। पुरी में लॉकडाउन हटने के बाद भी धारा 144 लागू रहेगी।

ओडिशा में पुरी के अलावा भी कई जगहों पर ऐसी यात्राएं आयोजित की जाती हैं। अहमदाबाद में भी रथयात्रा निकलती है। आज गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोने के झाड़ू से झाड़ू लगाकर रथ खींचा। हालांकि रथयात्रा मंदिर परिसर से बाहर नहीं निकलेगी। चंद भक्तों के बीच सुबह 4 बजे मंगला आरती और दर्शन शुरू हुए। भगवान जगन्नाथ को रथ में बिठाकर पूरे दिन भक्त मंदिर परिसर में ही दर्शन कर सकेंगे। सिर्फ 10 लोगों को एक साथ मंदिर परिसर में आने की इजाजत मिलेगी। सोशल डिस्टेंसिंग और थर्मल चेकिंग के बाद भक्तों को मंदिर में आने दिया जाएगा।

jagannath puri,rathyatra,latest update,rath yatra,rath yatra 2020

रथयात्रा की कहानी

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालने की परंपरा काफी पुरानी है। इस रथयात्रा से जुड़ी कई किवंदतियां भी प्रचलित हैं। उसी के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालने की परंपरा राजा इंद्रद्युम ने प्रारंभ की थी। यह कथा संक्षेप में इस प्रकार है-

कलयुग के प्रारंभिक काल में मालव देश पर राजा इंद्रद्युम का शासन था। वह भगवान जगन्नाथ का भक्त था। एक दिन इंद्रद्युम नीलांचल पर्वत पर गया तो उसे वहां देव प्रतिमा के दर्शन नहीं हुए। निराश होकर जब वह वापस आने लगा, तभी आकाशवाणी हुई कि शीघ्र ही भगवान जगन्नाथ मूर्ति के स्वरूप में पुन: धरती पर आएंगे। यह सुनकर वह खुश हुआ। एक बार जब इंद्रद्युम पुरी के समुद्र तट पर टहल रहा था, तभी उसे समुद्र में लकड़ी के दो विशाल टुकड़े तैरते हुए दिखाई दिए। तब उसे आकाशवाणी की याद आई और उसने सोचा कि इसी लकड़ी से वह भगवान की मूर्ति बनवाएगा। तभी भगवान की आज्ञा से देवताओं के शिल्पी विश्वकर्मा वहां बढ़ई के रूप में आए और उन्होंने उन लकड़ियों से भगवान की मूर्ति बनाने के लिए राजा से कहा। राजा ने तुरंत हां कर दी।

jagannath puri,rathyatra,latest update,rath yatra,rath yatra 2020

तब बढ़ई रूपी विश्वकर्मा ने यह शर्त रखी कि वह मूर्ति का निर्माण एकांत में करेंगे, यदि कोई वहां आया तो वह काम अधूरा छोड़कर चले जाएंगे। राजा ने शर्त मान ली। तब विश्वकर्मा ने गुण्डिचा नामक स्थान पर मूर्ति बनाने का काम शुरू किया। एक दिन भूलवश राजा बढ़ई से मिलने पहुंच गए। उन्हें देखकर विश्वकर्मा वहां से अन्तर्धान हो गए और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की मूर्तियां अधूरी रह गईं। तभी आकाशवाणी हुई कि भगवान इसी रूप में स्थापित होना चाहते हैं। तब राजा इंद्रद्युम ने विशाल मंदिर बनवा कर तीनों मूर्तियों को वहां स्थापित कर दिया। भगवान जगन्नाथ ने ही राजा इंद्रद्युम को दर्शन देकर कहा कि वे साल में एक बार अपनी जन्मभूमि अवश्य जाएंगे। स्कंदपुराण के उत्कल खंड के अनुसार, इंद्रद्युम ने आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को प्रभु को उनकी जन्मभूमि जाने की व्यवस्था की। तभी से यह परंपरा रथयात्रा के रूप में चली आ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नड्डा नहीं, कांग्रेस सांसद बने सरकार और वांगचुक के बीच सेतु; ऐसे खत्म हुआ 26 दिन का अनशन
नड्डा नहीं, कांग्रेस सांसद बने सरकार और वांगचुक के बीच सेतु; ऐसे खत्म हुआ 26 दिन का अनशन
नई पीढ़ी हर बात पर सवाल करती है, उनसे बातचीत करना वक्त की जरूरत: RSS प्रमुख मोहन भागवत
नई पीढ़ी हर बात पर सवाल करती है, उनसे बातचीत करना वक्त की जरूरत: RSS प्रमुख मोहन भागवत
'सलमान खान डर गया...' जिम से एक्टर ने शेयर की दमदार तस्वीरें, कैप्शन पढ़कर बोले फैंस - 'टाइगर इज बैक'
'सलमान खान डर गया...' जिम से एक्टर ने शेयर की दमदार तस्वीरें, कैप्शन पढ़कर बोले फैंस - 'टाइगर इज बैक'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई; जानिए दो दिनों का कुल कलेक्शन
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई; जानिए दो दिनों का कुल कलेक्शन
बांकीपुर उपचुनाव में नया राजनीतिक मोड़, तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर का किया समर्थन; क्या बढ़ेगी तेजस्वी यादव की मुश्किलें?
बांकीपुर उपचुनाव में नया राजनीतिक मोड़, तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर का किया समर्थन; क्या बढ़ेगी तेजस्वी यादव की मुश्किलें?
'अगर डील करनी होती तो 26 दिन अनशन क्यों करता?' सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब
'अगर डील करनी होती तो 26 दिन अनशन क्यों करता?' सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब
'अच्छे सुझाव देने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद', पीएम मोदी ने शेयर किया नया VIDEO
'अच्छे सुझाव देने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद', पीएम मोदी ने शेयर किया नया VIDEO
जंतर-मंतर आंदोलन पर सख्ती, 18 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार और CJP की आज फिर होगी अहम बैठक, जानें आगे क्या होगा?
जंतर-मंतर आंदोलन पर सख्ती, 18 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार और CJP की आज फिर होगी अहम बैठक, जानें आगे क्या होगा?
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी,  CJP प्रदर्शन में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, CJP प्रदर्शन में नहीं होंगी शामिल
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा, Facial Recognition System में 2,500 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा, Facial Recognition System में 2,500 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान
जंतर-मंतर आंदोलन के बीच दिल्ली में शराब की दुकानों के समय में बदलाव, वीकेंड पर रात 8 बजे तक ही होगी बिक्री
जंतर-मंतर आंदोलन के बीच दिल्ली में शराब की दुकानों के समय में बदलाव, वीकेंड पर रात 8 बजे तक ही होगी बिक्री
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम