न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या में राम मंदिर था, है और रहेगा, उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं हटा सकती : जगद्गुरु रामानंदाचार्य

सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर मामले की चल रही सुनवाई के बीच जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य ने स्पष्ट किया कि अयोध्या में राम मंदिर था, है और रहेगा, उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं हटा सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Jun 2018 7:50:06

अयोध्या में राम मंदिर था, है और रहेगा, उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं हटा सकती : जगद्गुरु रामानंदाचार्य

सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर मामले की चल रही सुनवाई के बीच जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य ने स्पष्ट किया कि अयोध्या में राम मंदिर था, है और रहेगा, उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं हटा सकती है। उन्होंने कहा कि रामलला वहां विराजमान हैं। वहां नियमित पूजा, आरती हो रही है। पुजारी तैनात हैं। हजारों भक्त रोजाना दर्शन करने आ रहे हैं और यह सब हाई कोर्ट के संरक्षण में ही हो रहा है। इसलिए राम मंदिर होने और न होने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मामला विवादित भूमि बनाम राम मंदिर का ही चल रहा है। वह कांस्टीट्यूशन क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस वार्ता में स्वामी जीतेंद्रानंद, स्वामी देवेंद्रानंद, स्वामी अलग गिरी महाराज व महामंडलेश्वर स्वामी नवल किशोर भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि संत समाज को दु:ख इस बात का है कि लोग ठाठ में हैं और रामलला टाट में हैं। बता दें कि मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 5 जुलाई को है। महामंडलेश्वर रामानंदाचार्य हंसदेवाचार्य और समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि राम मंदिर और गंगा कानून पर अब और इंतजार नहीं किया जा सकता। अगर सुप्रीम कोर्ट आतंकवादियों और एक मुख्यमंत्री के लिए आधी रात को अदालत खोल सकता है तो राम मंदिर मामले की प्रतिदिन सुनवाई क्यों नहीं हो सकती? दोनों संतों ने कहा कि मंदिर निर्माण का सबसे बेहतर तरीका इस बारे में संसद में कानून बनाने की है। अगर सरकार ऐसा नहीं करेगी तो इस मामले में देश भर में आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने बाबरी मस्जिद फिर से बनने का सपना दिखाने वाले लोगों को दो टूक संदेश दिया कि वहां दुनिया की कोई ताकत दोबारा मस्जिद का निर्माण नहीं करा सकती है। कोई अब वहां नमाज नहीं पढ़ सकता है।

अब सीधे मोर्चा संभालने की तैयारी

- धर्म की आड़ में मोदी सरकार के खिलाफ फतवे और विरोध पत्रों से चिंतित संत समाज भी अब सीधे मोर्चा संभालने की तैयारी में है।
- समाज इसे लेकर जन जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके साथ ही ¨हदू समाज को जाति के आधार पर बांटने की साजिशों को भी संत बेनकाब करेंगे।
- बता दें कि कई मुस्लिम व इसाई धर्म गुरुओं ने चुनावों अपने समुदाय के लोगों को भाजपा को हराने के लिए वोट देने का आह्वान करते हुए फतवा व पत्र जारी किया है। संत समाज इसलिए चिंतित है कि धार्मिक बंटवारे की साजिश रच विपक्षी दलों के नेता कथित तौर पर देश का माहौल खराब करने में जुटे हैं। इसका मुंहतोड़ जवाब देने की बनी सहमति के बीच रणनीति तैयार करने को लेकर शनिवार से दिलशाद गार्डन के श्री अखंड परमधाम मंदिर में अखिल भारतीय संत समिति की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आरंभ हुई है। इस आयोजन में देशभर से आचार्य, जगद्गुरु, महामंडलेश्वर व महंत समेत संत समाज के वरिष्ठ लोग जुटे हैं। बैठक में गंगा व गाय बचाने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के मुद्दे पर भी आगामी रणनीति तय होगी। स्वामी परमानंद ने गोहत्या पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से कानून बनाने की मांग की है।

नितिन गडकरी और सरकार पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया

- स्वामी जीतेंद्रानंद ने गंगा मामले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सरकार पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
- उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले गिरिधर मालवीय की अगुवाई में बनी कमेटी ने गंगा संरक्षण कानून का मसौदा तैयार कर सरकार को दे दिया था। मगर यह अब तक गडकरी की मेज पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय के अधिकारी गंगा को बचाने के प्रयास में पलीता लगा रहे हैं और सरकार के साथ-साथ गडकरी तमाशा देख रहे हैं।

फतवे के खिलाफ भी गरम

- दोनों संतों ने कहा कि कैराना उपचुनाव में देवबंद की ओर से 37 फतवे जारी किए गए। इससे पहले दिल्ली के आर्क बिशप ने पत्र जारी कर सरकार के खिलाफ चर्च में एक साल तक प्रार्थना कराने के लिए कहा। ऐसे में अब संत समाज की मजबूरी है कि वह भी हिंदू समाज को राजनीतिक रूप से एकजुट करे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत