न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इटली : ठीक होने बाद फिर से कई लोगों को हुआ कोरोना संक्रमण

चीन (China) के बाद इटली (Italy) ऐसा देश है जिसमें कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौते हुई है। इटली में मरने 3000 से ज्यादा लोग इससे मारे जा चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Mar 2020 1:11:06

इटली : ठीक होने बाद फिर से कई लोगों को हुआ कोरोना संक्रमण

चीन (China) के बाद इटली (Italy) ऐसा देश है जिसमें कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौते हुई है। इटली में मरने 3000 से ज्यादा लोग इससे मारे जा चुके हैं। यहां कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 35713 हो चुकी है। ऐसे में इटली से एक और बात सामने आई है जिसने सभी को चौका दया है। वह यह कि यहां कुछ ऐसे मरीज मिले हैं जिन्हें कोरोना हुआ, इलाज से ठीक हो ही गया लेकिन दोबारा ये उसी संक्रमण के शिकार हो गए हैं। द सन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्यूरिन शहर में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति को दोबार कोरोना हो गया है। ये व्यक्ति न सिर्फ आइसोलेशन में था बल्कि इसका इलाज हुआ और टेस्ट में ये नेगेटिव भी आया लेकिन डिस्चार्ज करने से एक दिन पहले ही इसमें फिर से लक्षण दिखने लगे और टेस्ट में ये फिर से पॉजिटिव पाया गया है। इस व्यक्ति को अमेडो डी सावियो सिटी हॉस्पिटल में बीते महीने से आइसोलेशन में रखा गया था।

डिस्चार्ज होने से पहले फिर हुआ कोरोना

रिपोर्ट के मुताबिक बीते सोमवार को इसका टेस्ट नेगेटिव आया और इसे डिस्चार्ज करने का फैसला लिया गया। हालांकि इसी शाम को इस व्यक्ति में फिर से कोरोना के लक्षण नज़र आने लगे। अब अस्पताल को समझ नहीं आ रहा है कि आइसोलेशन में रहने के बावजूद इस व्यक्ति को फिर से कोरोना संक्रमण होने की क्या वजह है। फिलहाल इसे रोककर फिर से इसका इलाज और कई तरह के टेस्ट भी किए जा रहे हैं।

अस्पताल के वायरोलॉजिस्ट प्रोफ़ेसर जिवानी दी पेरी के मुताबिक हमने टेस्ट किया था और ये व्यक्ति नेगेटिव था, इस टेस्ट में कोई गलती नहीं हो सकती। हालांकि उन्होंने माना कि हो सकता है कि इस वायरस में टेस्ट के नेगेटिव और पॉजिटिव आने के बीच की भी एक फेज हो जिसका पता अभी तक हमें नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि इटली में कई और अस्पतालों में भी इस तरह के केस सामने आए हैं लेकिन अभी सारे डॉक्टर्स का ध्यान सिर्फ इलाज पर है, क्योंकि मरीज काफी ज्यादा हैं।

इस मामले के सामने आने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सीनियर डॉक्टर का कहना है कि वे नहीं जानते कि एक बार ठीक हो जाने के बाद इन मरीजों को दोबारा कोरोना का संक्रमण होगा या नहीं? इसलिए अस्पताल से छुट्टी देते वक्त इन्हें अगले दो हफ्ते तक घर में भी आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी मिल चुके मरीजों को घर में अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखने और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने की भी सलाह दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका