न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोबारा उड़ान भरने में विंग कमांडर अभिनंदन को लगेंगे कम से कम 3 महीने, ये है वजह

ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) को फिर से फाइटर जेट उड़ाने में कितना समय लग सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Mar 2019 4:31:28

दोबारा उड़ान भरने में विंग कमांडर अभिनंदन को लगेंगे कम से कम 3 महीने, ये है वजह

आज बुधवार को पाकिस्‍तानी सेना द्वारा हिरासत में लिए गए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर पायलट अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) की आज देश वापसी होगी। उन्‍हें वाघा बॉर्डर के रास्‍ते पाकिस्‍तान भारत को सौंपेगा। उनके स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर काफी लोग पहुंच चुके हैं। वायुसेना का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा पर पहुंच चुका है। अभिनंदन को अटारी-वाघा बॉर्डर से अमृतसर एयरबेस और उसके बाद विमान से दिल्‍ली लाया जाएगा। विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) की सुरक्षा को देखते हुए आज शाम वाघा बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट को रद्द कर दिया गया है। बताया जाता है कि वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के आने का समय लगभग वही है जिस समय वाघा बार्डर (Wagah Border) पर बीटिंग रिट्रीट (Beating Retreat) होती है। ऐसे में वहां भी काफी भीड़ हो जाती है। ऐसे समय में भारतीय हीरो अभिनंदन को देखने वालों का हुजूम लगने की पूरी उम्‍मीद है। यही कारण है कि बीएसफ (BSF) ने यह फैसला लिया है।

ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) को फिर से फाइटर जेट उड़ाने में कितना समय लग सकता है? वायुसेना के नियमों के मुताबिक पहले उन्हें कुछ टेस्ट से गुजरना होगा, उसके बाद ही वह फिर से फाइटर जेट उड़ा पाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में कम से कम 3 महीने या उससे ज़्यादा का समय लग सकता है। विमान उड़ाने के दौरान होने वाले किसी भी हादसे के बाद जब कोई पायलट वापस ड्यूटी पर लौटता है, तो वायुसेना के नियमों के मुताबिक उसका पूरा मेडिकल चेकअप होता है। सबसे पहले सुनिश्चित किया जाता है की किसी तरह की गंभीर चोट तो नहीं लगी है। क्योंकि हादसे की स्थिति में विमान से बाहर निकलते समय रीढ़ की हड्डी में चोट लगने का ख़तरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में अगर पायलट मेडिकल फिटनेस के जरिए जेट उड़ाने के लिए तय नियमों खरा नहीं उतरता तो उसे फाइटर उड़ाने की अनुमति नहीं दी जाती। अगर मानक पूरे नहीं होते तो पायलट को किसी दूसरे विमान पर शिफ्ट किया जाता है।

बता दें कि भारतीय और पाकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच झड़प के दौरान मिग 21 के गिरने के बाद पायलट अभिनंदन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में उतर गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को हिरासत में ले लिया था। अभिनंदन का मिग-21 विमान बुधवार सुबह पाकिस्तान के हमले को रोकने के दौरान हवा से जमीन पर आ गया था। अभिनंदन ने पाकिस्तान का एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद में घोषणा की कि अभिनंदन को सद्भाव के तौर पर शुक्रवार को रिहा किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत