न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ा खुलासा : ISIS मॉड्यूल के निशाने पर थे RSS और NIA के ऑफिस, कर चुके थे रेकी

हाल ही में राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पकड़े गए इस्‍लामिक स्‍टेट (आईएसआईएस) मॉड्यूल के संबंध में बड़ा खुलासा हुआ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Dec 2018 2:58:14

बड़ा खुलासा :  ISIS मॉड्यूल के निशाने पर थे RSS और NIA के ऑफिस, कर चुके थे रेकी

हाल ही में राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पकड़े गए इस्‍लामिक स्‍टेट (आईएसआईएस) मॉड्यूल के संबंध में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्‍ली और यूपी से पकड़े गए इसके संदिग्‍ध आतंकियों के निशाने पर एनआईए और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ऑफिस थे। एनआईए के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने दिल्ली में स्थित आरएसएस के कार्यालय की रेकी की थी, जिससे हमले को सही तरीके से अंजाम दिया जा सके। बता दें कि एनआईए और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएसआईएस मॉड्यूल के संबंध में छापेमारी कर रही है। रविवार को एनआईए ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रविवार को यूपी के अमरोहा में छापा मारा था। यहां से हरकत उल हर्ब ए इस्लाम संगठन के पांच संदिग्‍ध लोग हिरासत में लिए गए थे।

एनआईए ने कहा है कि मुख्य आरोपी सुहैल ने दीवाली के दिन अपने बम को टेस्ट किया था, जिससे उसकी तैयारी पर किसी को शक न हो। यही नहीं आरोपियों ने ये प्लान बनाया था कि वो हर हमले के बाद घटना वाली जगह पर आईएसआईएस का झंडा छोड़कर आएंगे, जिससे आईएसआईएस की दहशत बनाई जा सके।

islamic state module,isis,nia,rss

एनआईए ने जब छापे की कार्रवाई की तो छापे में शामिल सभी टीमों के साथ कमांडो यूनिट को भेज था और छापे में शामिल सभी अधिकारियों और जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट मुहैया कराये थे। अभी एनआईए उनसे पूछताछ में उनसे ये पता कर रही है कि उन्होंने हाथियार कहां से जुटाए गए। सभी आरोपी जिस विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे वो पाकिस्तानी है। खुफिया एजेंसियां ये पता कर रही हैं कि कहीं भारत के खिलाफ हमला करवाने की साजिश में आईएसआई तो शामिल नहीं है।

एनआईए ने दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते के समन्वय से दिल्ली के जाफराबाद और सीलमपुर में छह स्थानों और उत्तर प्रदेश में अमरोहा में छह, लखनऊ में दो, हापुड़ में दो और मेरठ में दो स्थानों पर छापे की कार्रवाई के बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया था।

बुधवार को एनआईए ने आईएसआईएस से प्रेरित एक आतंकी मॉड्यूल का सदस्य होने के संदेह में 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों पर राजनीतिक हस्तियों और दिल्ली में सरकारी प्रतिष्ठानों सहित उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में हमले की साजिश रचने का आरोप है। एनआईए ने राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों से गिरफ्तार किये गये 10 आरोपियों को पूछताछ के लिए 15 दिन की हिरासत में दिये जाने का अनुरोध करते हुए कहा था कि खुफिया जानकारियों के लिए पूरी साजिश का पता लगाये जाने की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत