न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, अब किसी भी ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट ऑनलाइन देख सकते है यात्री

रेलवे के इस कदम के बाद आपको टीटीई के चक्कर नहीं काटने होंगे। इस चार्ट में खाली सीटों को देखकर आप टीटीई से सीधे सीट अलॉट करने के लिए कह सकते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Apr 2019 4:26:46

रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, अब किसी भी ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट ऑनलाइन देख सकते है यात्री

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए आए दिन नए-नए फैसले लेता रहता है। इसी कड़ी में अब IRCTC की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि अब फाइनल रिजर्वेशन चार्ट को ऑनलाइन देखा जा सकता है। इससे आपको ये पता चल जाएगा कि किस ट्रेन में कितनी सीट खाली हैं। आप बड़ी आसानी से आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर किसी भी ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट देख सकते हैं। रेलवे के इस कदम के बाद आपको टीटीई के चक्कर नहीं काटने होंगे। इस चार्ट में खाली सीटों को देखकर आप टीटीई से सीधे सीट अलॉट करने के लिए कह सकते हैं। नया चार्ट मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों वर्जन में दिखेगा। खास बात ये है कि सीट की स्थिति देखने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट में लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी। इसका अर्थ है कोई भी रिजर्वेशन चार्ट की स्थिति देख सकेगा।

चेक कर सकेंगे रिजर्वेशन चार्ट

ट्रेन में चार्ट बनने के बाद रेलवे इसको IRCTC की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। नए सिस्टम में ट्रेन छूटने के 4 घंटे पहले जो चार्ट बनेगा उसकी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। दूसरा चार्ट ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले उपलब्ध होगा। दूसरे चार्ट में पहले चार्ट के बाद कैंसिल हुई टिकटों के बाद खाली हुई सीट की जानकारी होगी।

ऐसे चेक करें सीट

- रिजर्वेशन चार्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको www.irctc.co.in की वेबसाइट पर जाना होगा।

- इस वेबसाइट में बुक योर टिकट वाली विंडो में सबसे नीचे पीएनआर स्टेटस के बगल में आपको चार्ट वैकेंसी का विकल्प दिखेगा।

- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने नई विंडो दिखेगी।

- इस विंडो में आपको यात्रा से जुड़ी जानकारी डालनी है।

- इसमें आपको ट्रेन का नाम या नंबर, यात्रा की तारीख और बोर्डिंग स्टेशन की जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपको गेट ट्रेन चार्ट पर क्लिक करना होगा।

- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक और विंडो खुलेगी।

- इस विंडो में सीट की श्रेणी होगी। मतलब स्लीपर क्लास, सेकंड सीटिंग, थर्ड एसी, सेकंड एसी। आपको जिस क्लास में यात्रा करना है उस पर क्लिक करें।

- जैसे ही आप स्लीपर क्लास पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक और विंडो खुलेगी। इस विंडो में आपके बोर्डिंग स्टेशन पर खाली सीटों की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

- इसमें किस स्टेशन से किस स्टेशन तक बर्थ खाली है इसकी जानकारी मिलेगी।

- इसके अलावा किस कोच में कौन सी बर्थ खाली है ये भी आपको दिखेगा।

- इसी विंडो में नीचे शेड्यूल लिखा होगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने ट्रेन का पूरा शेड्यूल सामने आ जाएगा। इससे आपको ये भी पता चल जाएगा की ट्रेन कहीं लेट तो नहीं है या आपके स्टेशन पर कितनी बजे पहुंच रही है।

- अब आपको पता चल जाएगा कि किस स्टेशन से आपको सीट खाली मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत