न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 / सुरेश रैना ने CSK को Twitter पर किया अनफॉलो, टीम के मालिक ने कहा था- कभी-कभी कामयाबी आपके सिर पर चढ़ जाती है

टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सीएसके (CSK) के फैंस सुरेश रैना की वापसी की बात कर रहे हैं, लेकिन सीएसके फ्रेचाइजी के सीईओ कासी विस्वनाथन ने चिन्ना थाला यानी रैना की वापसी की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Sep 2020 3:00:55

IPL 2020 / सुरेश रैना ने CSK को Twitter पर किया अनफॉलो, टीम के मालिक ने कहा था- कभी-कभी कामयाबी आपके सिर पर चढ़ जाती है

आइपीएल 2020 (IPL 2020) की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए अच्छी नहीं रही है। पहले मैच में जीत के बाद ये टीम लगातार दो मुकाबले गवां चुकी है और टीम की कई कमियां सामने आई है साथ ही इस टीम को सुरेश रैना की कमी साफ तौर पर खल रही है। दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ सुरेश रैना (Suresh Raina) इस बार आईपीएल (IPL 2020) में नहीं खेल रहे हैं। हालाकि, टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सीएसके (CSK) के फैंस सुरेश रैना की वापसी की बात कर रहे हैं, लेकिन सीएसके फ्रेचाइजी के सीईओ कासी विस्वनाथन ने चिन्ना थाला यानी रैना की वापसी की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

वहीं, रैना ने भी CSK को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर अनफॉलो कर दिया है। खबरों के मुताबिक रैना ने शनिवार से CSK को फॉलो करना बंद कर दिया। बता दें कि रैना इस बार आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले निजी वजहों से वापस लौट आए थे। लेकिन बाद में चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्नीनिवासन ने रैना के फैसले पर नाराज़गी जताई थी।

आखिर क्यों किया अनफॉलो?

बता दें कि शुक्रवार को चेन्नई की लगातार दूसरी हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस रैना की वापसी की मांग कर रहे थे। टीम के कोच स्टीफन प्लेमिंग ने भी रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद कहा था कि रैना और रायडू के न होने से उनकी टीम बिखर गई है। बाद में रैना की वापसी को लेकर कासी विस्वनाथन ने कहा कि रैना की वापसी मुश्किल लग रही है। उन्होंने कहा कि, देखिए हम रैना की वापसी की तरफ नहीं देख रहे हैं क्योंकि उन्होंने खुद को टीम के लिए उपलब्ध नहीं बताया है और हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। हम इसके बारे में अब नहीं सोच रहे हैं।

श्रीनिवासन से नाराज़गी

कहा जा रहा है कि आईपीएल छोड़कर आने से टीम के मालिक एन श्रीनिवासन उनसे खासे नाराज हैं। उन्होंने पिछले दिनों एक बयान में कहा था कि रैना होटल के कमरे को लेकर नाराज होकर भारत लौट आए। इसके साथ ही श्रीनिवासन ने भी कहा था कि कामयाबी उनके सिर पर चढ़ गई है। श्रीनिवासन ने कहा था, 'क्रिकेटर्स खुद को कुछ और समझने लगे हैं, जैसे पिछले जमाने में नखरा करने वाले ऐक्टर्स होते थे। सीएसके हमेशा से एक परिवार की तरह रहा है और सभी सीनियर क्रिकेटरों ने इसमें रहना सीखा है। मेरी सोच है कि अगर आप किसी बात पर अड़े हैं या किसी बात से नाखुश हैं, तो वापस जाइए। मैं किसी को कुछ करने के लिए दबाव नहीं डालता। कभी-कभी कामयाबी आपके सिर पर चढ़ जाती है।'

आपको बता दे, पंजाब के बाद दिल्ली के खिलाफ भी टीम को हार मिली और इसके बाद कप्तान एम एस धौनी ने खुद माना कि टीम की बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों में ही कमी है जिस पर काम करने की जरूरत है। चेन्नई की टीम को अगला मैच सात दिनों के बाद खेलना है। कहा जा रहा है कि अगले मैच में अंबाती रायुडू की वापसी हो जाएगी। वहीं टीम इस ब्रेक का फायदा उठाएगी और फिर से अपने फैंस के चेहरे पर खुशी लाएगी। कासी विश्वनाथन ने कहा खेल में बुरा और अच्छा दोनों दिन होते हैं, लेकिन मैं विश्वास दिला सकता हूं कि टीम मजबूती से बाउंस बैक करेगी और अपने फैंस के चेहरे पर खुशी लाएगी। अंबाती रायुडू की फिटनेस के बारे में कासी ने कहा कि वो फिट हैं और अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत