Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : पेट दर्द से उबरकर ट्रेनिंग पर लौटे क्रिस गेल, पंजाब की नैया पार लगाने RCB के खिलाफ उतरेंगे मैदान में!

क्रिस गेल पेट दर्द से उबरकर ट्रेनिंग पर लौटे हैं और इस सीजन का अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ गुरुवार को खेल सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 9:31:20

IPL 2020 : पेट दर्द से उबरकर ट्रेनिंग पर लौटे क्रिस गेल, पंजाब की नैया पार लगाने RCB के खिलाफ उतरेंगे मैदान में!

आईपीएल के इस 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई जिसके चलते अंकतालिका में अंतिम पायदान पर हैं। ऐसे में सभी को कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का इंतजार हैं। बीते मैच में वे खेलने वाले थे लेकिन टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कहा था कि गेल ‘फूड पॉइजनिंग’ के कारण वे मैच नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अब क्रिस गेल पेट दर्द से उबरकर ट्रेनिंग पर लौटे हैं और इस सीजन का अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ गुरुवार को खेल सकते हैं।
गेल ने इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। उनकी टीम अंकतालिका में सबसे नीचे बनी हुई है। किंग्स इलेवन पंजाब के सहायक कोच वसीम जाफर ने कहा, ‘गेल तैयार दिख रहे हैं और वह मैदान में जाने के लिए उत्सुक हैं। वह वास्तव में अच्छी तरह से प्रशिक्षण ले रहे हैं और नेट्स पर काफी अच्छा करते नजर आ रहे हैं।’

41 साल के गेल आठ अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पेट खराब होने के कारण मैच नहीं खेल पाए थे। टीम के कोच अनिल कुंबले ने कहा था, ‘गेल आज का मैच खेलने वाले थे लेकिन वह बीमार हैं। उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है, इसलिए अंतिम-11 में नहीं हैं।’ टीम सूत्रों ने कहा, ‘वह अब स्वस्थ हैं और उम्मीद है कि आरसीबी के खिलाफ मैच में खेलेंगे।’ यह मैच शारजाह में होगा जहां का मैदान आईपीएल के तीनों मैच स्थलों में सबसे छोटा है। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने अब तक किंग्स इलेवन को अच्छी शुरुआत दिलायी है और ऐसे में गेल को खेलने का मौका नहीं मिला। किंग्स इलेवन को सात में से छह मैच में हार का सामना करना पड़ा है और उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये अब कुछ विशेष प्रदर्शन करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका