Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2018- RCB vs SRH: जानिए क्यों अंपायर से जाकर बहस करने लगे विराट, इस कैच पर मचा बवाल

गुरुवार को खेले गए आईपीएल के 51वें मैच में जहां एक तरफ बैंगलोर और हैदराबाद की टीमों ने रनों की बरसात कर दी, वहीं दूसरी ओर ये मैच फील्डिंग के लिए भी काफी चर्चा में रहा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 May 2018 9:13:35

IPL 2018- RCB vs SRH: जानिए क्यों अंपायर से जाकर बहस करने लगे विराट, इस कैच पर मचा बवाल

गुरुवार को खेले गए आईपीएल के 51वें मैच में जहां एक तरफ बैंगलोर और हैदराबाद की टीमों ने रनों की बरसात कर दी, वहीं दूसरी ओर ये मैच फील्डिंग के लिए भी काफी चर्चा में रहा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने गुरुवार को अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही विराट कोहली एंड कंपनी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी अभी कायम है। इस मैच में एक कैच को लेकर काफी बवाल मचा।

इस कैच को लेकर कप्तान विराट कोहली को भी गुस्सा आ गया और वो अंपायर से जाकर इस पर बहस भी करके आए। सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का तीसरा ओवर था। उमेश यादव गेंदबाजी कर रहे थे और पांचवीं गेंद पर उनके सामने एलेक्स हेल्स थे। हेल्स ने डीप स्क्वायर लेग पर हवा में शॉट खेला और टिम साउदी ने डाइव लगाकर शानदार कैच लपका।

फील्ड अंपायर ने आउट का इशारा तो किया, लेकिन कैच को लेकर थोड़ा कनफ्यूजन था कि गेंद हाथ में आने से पहले जमीन पर तो नहीं लगी। फैसला थर्ड अंपायर के पास गया और काफी देर रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। जिस पर विराट काफी गुस्से में नजर आए।

दरअसल एक एंगल से ऐसा लग रहा था साउदी ने क्लीन कैच लपका है, तो दूसरे एंगल से ऐसा भी लग रहा था कि पहले गेंद जमीन से लगी और फिर साउदी के हाथ में आई। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है।
ipl 2018,rcb vs srh,virat kohli,catch,ipl match,ab de villers,cricket डिविलियर्स ने लिया ऐसा कैच, उड़ा दिए देखने वालों के होश

च के दौरान कई ऐसे कैच देखने को मिले लेकिन एक कैच ने दर्शकों की सांसें रोक दीं। दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक ए बी डिविलियर्स ने ऐसा कैच लपका जो आईपीएल के इतिहास के सबसे लाजवाब कैचों में से एक माना जा सकता है। डीविलियर्स ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उछलकर एक हाथ से एलेक्स हेल्स का दर्शनीय कैच लपका।

यह वाकया सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 8वें ओवर में हुआ। मोइन अली की लेंथ गेंद पर हेल्स ने डीप मिडविकेट की दिशा में हवाई फायर किया। वहां खड़े ए बी डिविलियर्स ने कमाल की फिटनेस का परिचय देते हुए ऊंची छलांग लगाई और हैरतंगेज कैच पकड़ लिया। डिविलियर्स इस तरह से उछले मानो उन्होंने गेंद को बाउंडरी के अंदर से खींचकर कैच पूरा किया हो। डिविलियर्स के इस कैच से बैट्समेन हेल्स समेत मैदान में मौजूद हर शख्स सकते में आ गया। यह निश्चित है कि इसे कैच ऑफ द सीजन की लिस्ट में जरूर शामिल किया जाएगा। डिविलियर्स के इस कैच से बैट्समेन हेल्स समेत मैदान में मौजूद हर शख्स सकते में आ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
टाटा स्टील खरीदेगी APL Apollo की 26.38% हिस्सेदारी, ₹15,510 करोड़ में होगा बड़ा सौदा
टाटा स्टील खरीदेगी APL Apollo की 26.38% हिस्सेदारी, ₹15,510 करोड़ में होगा बड़ा सौदा
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology