न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2018 : राजस्थान ने बरक़रार रखीं अंतिम-4 में पहुंचने की उम्मीदें, पंजाब को 15 रनों से दी मात

पूर्व विजेता राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनों से मात देकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 May 2018 9:08:25

IPL 2018 : राजस्थान ने बरक़रार रखीं अंतिम-4 में पहुंचने की उम्मीदें, पंजाब को 15 रनों से दी मात

पूर्व विजेता राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनों से मात देकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। 159 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 7 विकेट पर 20 ओवर में 143 रन ही बना सकी।

पंजाब ने पहले गेंदबाजी करते हुए जोस बटलर (82) की अर्धशतकीय पारी के बाद भी राजस्थान को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रनों पर सीमित कर दिया था, लेकिन इस मैच में राजस्थान के गेंदबाजी आक्रामण ने कमाल दिखाया और पंजाब के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के लक्ष्य हासिल नहीं करने दिया।

राजस्थान ने पंजाब को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 147 रनों पर ही रोक दिया और रविवार को मिली हार का बदला लेने के साथ अपने घर में प्रशंसकों की उम्मीदों को कायम रखा। पंजाब के लिए एंड्रयू टाई और लोकेश राहुल का बेहतरीन प्रदर्शन जाया गया। टाई ने इस मैच में चार विकेट अपने नाम किए तो राहुल ने 70 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 95 रनों की पारी खेली जो उनका आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है।

राहुल को दूसरे छोर से साथ नहीं मिला और उनके अलावा सिर्फ मार्कस स्टोइनिस ही दहाई के आंकड़े को छूने में सफल रहे जिन्होंने 11 रन बनाए।

पंजाब की ख़राब शुरुआत

159 का लक्ष्य पंजाब के लिए आसान लग रहा था, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने उसे बेहद मुश्किल कर दिया। शुरुआत कृष्णाप्पा गौतम ने की जिन्होंने क्रिस गेल (1) की मंशा को भांपते हुए लेग स्टम्प पर वाइड गेंद फेंक उन्हें बटलर के हाथों स्टम्पिंग करा पंजाब को पहला और बड़ा झटका दिया। गेल दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 14 के कुल स्कोर पर आउट हुए।

कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने बल्लेबाजी क्रम से छेड़छाड़ किया और खुद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन गौतम की एक बेहतरीन ऑफ स्पिन गेंद ने उनको जल्द ही पवेलियन में बैठा दिया। अभी तक पंजाब के मध्यक्रम का भार अपने कंधों पर लिए हुए करुण नायर (3) इस बार सफल नहीं हो पाए। चौथे ओवर में जोफरा आर्चर की गेंद पर जयदेव उनादकट ने पीछे भागते हुए उनका अच्छा कैच पकड़ा। 19 के कुल स्कोर पर पंजाब ने तीन विकेट खो दिए थे।

राहुल दूसरे छोर पर डटे हुए थे। अक्षदीप नाथ (9) ने कुछ देर उनका साथ दिया, लेकिन जैसी ही यह जोड़ी अपनी लय पकड़ती इश सोढ़ी ने अक्षदीप को गौतम के हाथों कैच करा पंजाब को 45 के कुल स्कोर पर चौथा झटका दिया।

मनोज तिवारी भी विफल रहे और 66 के कुल योग पर रहाणे ने उनका शानदार कैच पकड़ मेहमान टीम को परेशानी में डाल दिया। अक्षर पटेल (9) स्टुअर्ट बिन्नी की शानदार थ्रो के कारण रन आउट हो गए। पंजाब ने 81 रनों पर अपने छह विकेट खो दिए थे।

मार्कस स्टोइनिस ने राहुल के साथ सातवें विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं मिली। इससे पहले राजस्थान के बल्लेबाज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और सिर्फ बटलर ही मेजबान टीम के लिए संघर्ष करते दिखे।

बटलर शुरू से ही आक्रामक थे, लेकिन दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। दूसरे छोर से कप्तान अंजिक्य रहाणे शांत थे। उन्होंने 10 गेंदों में एक चौके की मदद से सिर्फ नौ रन बनाए। वह 37 के कुल स्कोर पर टाई का पहला शिकार बने।

बटलर रुके नहीं और बड़े शॉट खेलते रहे। गौतम को ऊपरी क्रम में भेजा गया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके और महज आठ के निजी स्कोर पर स्टोइनिस की गेंद पर तिवारी को कैच देकर 64 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए।

संजू सैमसन ने बटलर का साथ देने की कोशिश की और संयम से खेलते हुए 18 गेंदों में एक चौके तथा एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए, लेकिन मुजीब उर रहमान की गुगली को वह सही तरीके से बल्ले पर नहीं ले सके और तिवारी द्वार लपके गए। उनका विकेट 117 रनों के कुल योग पर गिरा।

मुजीब ने ही 17वें ओवर में बटलर को आउट कर उन्हें शतक से महरूम रखा। मुजीब की गेंद को निकलकर मारने में वह बीट हुए और लोकेश राहुल ने 132 के कुल स्कोर पर बटलर की गिल्लियां बिखेर कर राजस्थान को चौथा झटका दिया। उन्होंने अपनी पारी में 59 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का लगाया।

बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट बिन्नी क्रमश: 14 और 11 रन ही बना सके। टाई ने आखिरी ओवर में आर्चर और उनादकट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन