न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2018 : जीत के बाद CSK के कप्तान एमएस धोनी का चौकाने वाला खुलासा, कहा- 'शेन वॉटसन को ऐसा करने...'

सीएसके ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही तीसरी बार धौनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL का खिताब जीता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 May 2018 8:17:52

IPL 2018 : जीत के बाद CSK के कप्तान एमएस धोनी का चौकाने वाला खुलासा, कहा- 'शेन वॉटसन को ऐसा करने...'

सीएसके ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही तीसरी बार धौनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL का खिताब जीता है। टॉस हारकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे। ये स्कोर उनकी गेंदबाजी को देखते हुए काफी बेहतर लग रहा था। लेकिन चेन्नई ने यह लक्ष्य 18.3 ओवरों में दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

वॉटसन की आतिशी पारी

- अपना खाता खोलने के लिए वॉटसन ने 11 गेंदों का सामना किया और एक बार सेट हो जाने के बाद वॉटसन ने मैदान के चारों तरफ चौके और छक्के की झड़ी लगा दी।
- दस ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 80 रन था और वॉटसन 32 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन पर खेल रहे थे।
- वॉटसन की आतिशी पारी के बदौलत चेन्नई 9 गेंद शेष रहते हुए इस मैच को जीत गई।
- वॉटसन ने सिर्फ 57 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए। आखिर 72 रन वॉटसन ने सिर्फ 25 गेंदों में बनाए।
- अपनी शानदार पारी की वजह से वॉटसन 'मैन ऑफ़ द मैच भी बने।

ipl 2018,chennai super kings,ms dhoni,shane watson

वॉटसन को लेकर एक बड़ा खुलासा

- वॉटसन के बारे में बात करते हुए 'कैप्टन कूल' ने कहा कि हमने उन्हें डाइव लगाने से रोका था नहीं तो वह चोटिल हो सकते थे।
- वॉटसन ने आईपीएल 2018 में दो शतक जमाए और वह टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे।
- धोनी ने कहा कि जब आप फाइनल में पहुंचते हो तो हर कोई अपनी भूमिका को समझता है।
- जब आप फील्डिंग करते हो तो आपको अपनी रणनीति के अनुसार सामंजस्य बैठाना पड़ता है। हमारे बल्लेबाज अपनी शैली से परिचित हैं। अगर किसी को यह मुश्किल लगता तो अगले बल्लेबाज के लिए भी आसान नहीं होता।
- हमें पता था कि उनकी टीम में भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान जैसे अच्छे गेंदबाज मौजूद हैं, जो बल्लेबाज को दबाव में लाना जानते हैं। इसलिए मैं मानता हूं कि हमारी बल्लेबाजी बहुत अच्छी रही। लेकिन हमें विश्वास था कि बीच के ओवरों में हम अच्छे रन जुटा सकते हैं।

ipl 2018,chennai super kings,ms dhoni,shane watson

कप्तान केन विलिमयसन ने वॉटसन की जमकर तारीफ की

- सनराइजर्स के कप्तान केन विलिमयसन ने हार पर निराशा जताई, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने वॉटसन की जमकर तारीफ भी की।
- विलियमसन ने कहा, 'हमें लग रहा था कि चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, लेकिन शेन वॉटसन की तारीफ करना होगी। मैं चेन्नई को बधाई देता हूं। यह निराशाजनक है क्योंकि हमने सत्र में अधिकतर समय अच्छा प्रदर्शन किया।'
- विलियमसन ने साथ में यह भी कहा, 'हमने अपनी तरफ से अच्छे प्रयास किए। हम खिताब नहीं जीत सके, लेकिन कई सकारात्मक पहलू हमारे साथ जुड़े। प्रत्येक टीम संतुलन स्थापित करने की कोशिश करती है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण था जो हमारे लिए बहुत मजबूत पक्ष था।'

शुभ साबित हुआ यह नंबर

- चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 7 नंबर शुभ साबित हुआ।
- चेन्नई सातवीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची थी और चैंपियन बनने में कामयाब हुयी।
- महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर भी 7 है और धोनी के कप्तानी में चेन्नई फाइनल जीतकर तीसरी बार चैंपियन बनने में कामयाब हुई।
- वॉटसन के लिए 7 नंबर भी शुभ साबित हुआ।
- 36 साल की वॉटसन ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए।
- वॉटसन ने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 7 चौके शामिल थे।
- चेन्नई सुपर किंग्स के 100 रन 71 गेंदों से आए।
- शेन वॉटसन और सुरेश रैना के बीच 100 रन की साझेदारी भी 71 गेंदों में बनी।
- महेंद्र सिंह धोनी ने खुद माना की 7 नंबर उनकी टीम के लिए लकी साबित हुआ है।

वाटसन को दे डाला नया नाम

- मैच के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जिवा के साथ एक फोटो शेयर करके सभी को शुक्रिया कहा।
- धौनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सभी लोगों को साथ देने और मुंबई को पीले रंग में रंगने के लिए शुक्रिया। शेन 'शॉकिंग' वाटसन ने हैरान करने वाली पारी खेली और हमें चैंपियन बनाया। जिवा को आईपीएल ट्रॉफी से कुछ लेना-देना नहीं उसको लॉन में दौड़ना है ऐसा उसके शब्दों के मुताबिक'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत