न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूरोप में बिगड़े हालात, बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में मिले 1.96 लाख नए मरीज; फ्रांस में 52 हजार केस मिले

फ्रांस में अब तक 34,761 लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं, संक्रमितों की कुल संख्या 11.38 लाख हो गई है। इसके अलावा एक दिन में इटली में 21273, ब्रिटेन में 19790, बेल्जियम में 17709, पोलैंड में 11742, रूस में 16710, नीदरलैंड में 10202, जर्मनी में 8856 मामले सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Oct 2020 10:37:12

यूरोप में बिगड़े हालात, बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में मिले 1.96 लाख नए मरीज; फ्रांस में  52 हजार केस मिले

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.32 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 18 लाख 27 हजार 509 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.57 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। शनिवार को दुनिया में 4,52,895 नए मामले सामने आए और 5,599 लोगों की मौत हुई। इस बीच, यूरोप में हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां एक दिन में 1,96,946 मामले सामने आए। फ्रांस में सबसे ज्यादा 52,010 केस मिले। यह अब तक का 24 घंटे में मिलने वाला सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक दिन पहले शनिवार को 45,422 मरीज मिले थे। रविवार को 116 लोगों की मौत भी हुई। फ्रांस में अब तक 34,761 लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं, संक्रमितों की कुल संख्या 11.38 लाख हो गई है। इसके अलावा एक दिन में इटली में 21273, ब्रिटेन में 19790, बेल्जियम में 17709, पोलैंड में 11742, रूस में 16710, नीदरलैंड में 10202, जर्मनी में 8856 मामले सामने आए।

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस में अब तक करीब 11 लाख संक्रमित मिल चुके हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इतना ही नहीं सरकार ने पहली बार माना है कि 9 शहरों मे लॉकडाउन के वैसे नतीजे नहीं मिले, जैसी उम्मीद थी। लिहाजा, नई रणनीति पर विचार किया जा रहा है। फ्रांस की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा है कि देश में संक्रमण की दूसरी लहर पहली के मुकाबले ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। इससे निपटने के लिए इमरजेंसी प्लान तैयार किया गया है। अस्पतालों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। देश के 9 शहरों में पहले ही नाइट कर्फ्यू था। अब इसे कुछ और क्षेत्रों में लगाने की तैयारी भी की जा चुकी है। बता दें कि फ्रांस में लोग सख्त लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं।

कोरोना की चपेट में आए माइक पेंस के चीफ ऑफ स्टाफ

अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क शॉर्ट कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। हालांकि, उन्होंने स्वयं को क्वारंटीन कर लिया है और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच भी शुरू हो गई है।

स्पेन में तीसरी बार इमरजेंसी लगी

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने रविवार को देश में तीसरी बार इमरजेंसी की घोषणा की है। यहां कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। पीएम ने कहा कि कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। देश में अब तक दो बार इमरजेंसी लग चुकी है। पिछले हफ्ते स्पेन पहला यूरोपीय देश था, जहां संक्रमण के मामले 10 लाख से ज्यादा हो गए।

कोलंबिया में संक्रमितों की संख्या 10 लाख पार

कोलंबिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख सात हजार 711 पर पहुंच गई है तथा इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 30 हजार हो गई। स्वास्थ्य और सामाजिक संरक्षण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8 हजार 769 नए मामले हैं। इनमें से अधिक 2 हजार 531 मामले राजधानी बोगोटा, इसके बाद एंटिओक्विया विभाग में 1,864 तथा वैले डेल काउका क्षेत्र में 631 मामले सामने आए हैं।

उत्तरी कैरोलिना में एक चर्च अस्थायी रूप से बंद

अमेरिका में मौजूद उत्तरी कैरोलिना चर्च को कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। उत्तरी कैरोलिना के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को एक बड़े चर्च को अस्थायी रूप बंद करने का आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते यहां पर संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।

रूस में कोरोना के 16,710 नए मामले

रूस में रविवार को कोरोना संक्रमण के 16 हजार 710 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,513,877 हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 229 लोगों की मौतें हुई हैं।

ब्राजील में 432 नई मौतें

ब्राजील में कोरोना संक्रमण के 26 हजार 979 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 432 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। अब तक कुल 156,903 मौतें और 4,817,898 संक्रमितों के मामले दर्ज किए गए हैं।

बेल्जियम में कल से लॉकडाउन संभव

कोरोना वायरस शुरू होने के बाद बेल्जियम सरकार दूसरी बार नेशनल लॉकडाउन लगाने जा रही है। सरकार ने फिलहाल अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। इसके साथ ही नॉन अर्जेंट सर्जरी टालने का फैसला भी किया है। इसका मकसद अस्पतालों में भीड़ कम करना और बेड खाली रखना है। नए प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर डी क्रू ने कहा- इसके अलावा कोई रास्ता भी नहीं है। हमें अपने सिस्टम को बेहद जल्द दुरुस्त करना होगा।

जर्मनी में कोरोना के 11,176 नए मामले

जर्मनी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हजार 176 से बढ़कर 429,181 हो गई है। रविवार को रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (आरकेआई) के आंकड़ों में इस हात की पुष्टि की गई।

चीन में संक्रमण के 15 नए मामले


चीन में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को संक्रमितों के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि चीन में बीते 28 दिनों में संक्रमण के मामलों में गिरावट देखने को मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?