न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने जारी किया ₹ 20 का सिक्का, ऐसे में जानिए- भारतीय सिक्कों का पूरा इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को 20 रुपये का सिक्‍का जारी किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 3:43:41

PM मोदी ने जारी किया ₹ 20 का सिक्का, ऐसे में जानिए- भारतीय सिक्कों का पूरा इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को 20 रुपये का सिक्‍का जारी किया। यह सिक्का 10 रुपये का सिक्का जारी होने के ठीक 10 साल बाद जारी किया गया। 20 रुपये के सिक्के का आकार 27 एमएम होगा। सिक्के के आगे वाले भाग पर अशोक स्तम्भ का सिंह होगा, जिसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा होगा। सिक्के में बायीं ओर हिंदी में 'भारत' और दायीं ओर अंग्रेजी में 'INDIA' शब्द लिखा होगा। सिक्के की आउटर रिंग 65 फीसदी कॉपर, 15 फीसदी जिंक और 20 फीसदी निकल होगा जबकि अंinteresting-factsदर की डिस्क में 75 फीसदी कॉपर, 20 फीसदी जिंक और 5 फीसदी निकल होगा। सिक्के के अगले भाग पर अंतरराष्ट्रीय अंकों में अंकित मुल्य 20 होगा। सिक्के पर रुपये का प्रतीक भी बना होगा। देश की कृषि प्रधानता को दिखाने वाले अनाज का भी डिजाइन इस पर बनाया जाएगा। सिक्के पर हिंदी और अंग्रेजी में बीस रुपये लिखा होगा।

interesting facts about indian coins,coins,pm narendra modi,arun jaitley,india

ऐसे में आइए आज हम सिक्कों के चलन और बंद होने के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते है

भारत के गणतंत्र बनने तक देश में ब्रिटिश सिक्के का चलन था। भारतीय गणराज्य में पहला सिक्का 1950 में बना। तब से ही नए सिक्कों का उत्पादन किया जाता रहा है और वे भारतीय मुद्रा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं। आज 1, 2, 5, और 10 रुपये के सिक्कों को बनाया जाता है और जल्द इस लिस्ट में 20 का सिक्का भी शामिल हो जायेगा। इन सिक्कों का उत्पादन भारत में कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद और नोएडा में स्थित चार टकसालों में किया जाता है। पहले भारत में 'आना' सिस्टम चला जिसमें 1 आना, 2 आना, 1/2 आना के सिक्के चलते थे। रुपये की सबसे छोटी वैल्यू का सिक्का आधा पैसा को 1947 में आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया। 'आना' सीरीज को प्री-डेसिमल कॉइनेज के नाम से भी जाना जाता है। 1957 और 1964 के बीच के सिक्कों को "नया पैसा'' कहा गया। इसके बाद 1 पैसा, 2 पैसा, 3 पैसा, 5 पैसा, 10 पैसा, 20 पैसा और 25 पैसा, 50 पैसा के सिक्के जारी किए जो देश में लंबे समय तक चलन में रहे।

नया पैसा शब्द को 1964 में हटा दिया गया था और एक नया मूल्यवर्ग 3 पैसे प्रचलन में लाया गया था। हालांकि 1, 2 और 3 पैसे के सिक्कों को 1970 के दशक में धीरे-धीरे खत्म किया गया। साल 1962 से 1 रुपये का सिक्का चलन आज तक होता है। इसके बाद 1982 में 2 रुपए के नोट को बदलने के लिए प्रायोगिक तौर पर एक नया 2 रुपए का सिक्का पेश किया गया था। 2 रुपए के सिक्के का फिर से 1990 तक खनन नहीं किया गया था, जिसके बाद हर साल इसका खनन किया गया।

आइए जानते हैं कब कौन सा सिक्का आया चलन में और फिर कब हुआ बंद

2 पैसा- 1957 में बना और 2011 में बंद हो गया।

3 पैसा-1964 में बना और 2011 में बंद कर दिया गया।

5 पैसा-1957 में बना और 2011 में बंद कर दिया गया।

10 पैसा-भी 1957 में बना और 2011 में बंद कर दिया गया

25 पैसा-1957 में बनना शुरू हुआ और 2011 में इसे बंद कर दिया गया

50 पैसा- 1957 मे अब तक इस्तेमाल में है

1 रुपया- 1962 से अब तक इस्तेमाल में है

2 रुपया-1982 से अब तक इस्तेमाल में है

5 रुपया 1992 से अब तक इस्तेमाल में है

10 रुपया 2009 से अब तक इस्तेमाल में है

पहले इंडियन इकॉनमी में 1 आने की वैल्यू 6 पैसे हुआ करती थी। सन् 1950 के बाद जब 25 पैसे को लांच किया गया। तब से इसे चार आने कहा जाने लगा। शुरुआत में 25 पैसे में 1/4 लिखा होता था। पब्लिक अवेयरनेस के लिए इन सिक्कों पर अलग-अलग मैसेज देते श्लोगन्स भी लिखे गए।

interesting facts about indian coins,coins,pm narendra modi,arun jaitley,india

बता दे, पीएम मोदी ने इसके अलावा 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये और 10 रुपये का नया सिक्‍का भी जारी किया। ये सिक्‍के दिव्‍यांगों के लिए खास है। इन सिक्‍कों को वे आसानी से पहचान सकते हैं। 10 साल पहले मार्च 2009 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 10 रुपये का सिक्का जारी किया था। तब से 13 बार सिक्कों की डिजाइन बदली है, जिससे जनता के बीच अक्सर भ्रम फैलता है। जनता की शिकायत रहती है कि कुछ दुकानदार कभी-कभी 10 रुपये के सिक्के को जाली समझकर लेने से इन्कार कर देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत