न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू बस स्टैंड पर आतंकी हमला, 1 की मौत, 30 लोग घायल, 10 हिरासत में, घायलों की लिस्ट जारी

जम्मू में गुरुवार सुबह बड़ा आतंकी हमला हुआ। जम्मू में स्टैंड पर खड़ी एक बस पर ग्रेनेड फेंका गया, जिसके बाद एक बड़ा धमाका हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 4:00:18

जम्मू बस स्टैंड पर आतंकी हमला, 1 की मौत, 30 लोग घायल, 10 हिरासत में, घायलों की लिस्ट जारी

जम्मू में गुरुवार सुबह बड़ा आतंकी हमला हुआ। जम्मू में स्टैंड पर खड़ी एक बस पर ग्रेनेड फेंका गया, जिसके बाद एक बड़ा धमाका हुआ। ये धमाका सुबह करीब 11:30 बजे हुआ था। इस हमले में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं एक व्‍यक्ति की मौत भी हुई है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि जम्‍मू में आतंकियों द्वारा ऐसे ग्रेनेड हमले को अंजाम देने संबंधी खुफिया इनपुट पहले से ही एजेंसियों के पास था। खुफिया इनपुट के मुताबिक पहले ही दो-तीन ऐसे इनपुट मिले थे, जिसमें पता चला था कि आतंकी ऐसे ग्रेनेड हमले के प्रयास की साजिश रच रहे थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के IGP एमके सिन्हा ने इस बात की पुष्टि की है कि ये हमला ग्रेनेड से किया गया है। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ग्रेनेड फेंकने के बाद यहां बस के अंदर एक धमाका हुआ। धमाके की खबर मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। जिस जगह ये धमाका हुआ है वह भीड़भाड़ वाला इलाका है। ऐसे में पुलिस तुरंत वहां पहुंच लोगों को वहां से हटा रही है। ना सिर्फ बस स्टैंड बल्कि पूरे शहर की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। पुलिस इस समय सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक ये आतंकी हमला है। एक से ज्यादा आतंकी संगठन इसमें शामिल हो सकते हैं।

blast at jammu bus stand,jammu bus stand,bomb blast at jammu bus stand,explosion inside bus,bus stand in jammu,jammu blast

घायलों की लिस्ट जारी

धमाके की चपेट में आने से उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले मो। शारिक (17 साल) की मौत हो गई। इसके अलावा 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ये ब्लास्ट राज्य परिवहन की बस में हुआ है, जिस दौरान ये धमाका हुआ बस जम्मू के बस स्टेशन पर ही खड़ी हुई थी जिसमे करीब 20-25 लोग बैठे हुए थे। ब्लास्ट वाली जगह के पास एक बड़ी फल मंडी है, वहां मौजूद लोगों से पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं और जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं।

मुफ्ती ने की हमले की निंदा

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर इस हमले की निंदा की है। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं, हमें एकजुट रहना चाहिए तभी ऐसी ताकतों को हराया जा सकता है। मुफ्ती के अलावा उमर अब्दुल्ला ने भी हमले की निंदा की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत