न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुशखबरी, इस वर्ष 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकालेगा रेलवे

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वर्ष 2018 में रेलवे के डेढ़ लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का एलान किया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Mar 2018 7:48:48

खुशखबरी, इस वर्ष 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकालेगा रेलवे

रेलवे में नौकरी करने की चाह रखने वाले युवकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। रेलवे इस वर्ष एक बार फिर से 60 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन निकालेगा। जिन पदों पर नियुक्ति होगी उसमें गुड्स गार्ड, टीसी, रिजर्वेशन क्लर्क आदि के पद शामिल है।

दरअसल रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वर्ष 2018 में रेलवे के डेढ़ लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का एलान किया था। इसकी शुरूआत पिछले माह ही शुरू हुई। रेलवे ने ग्रुप सी के असिस्टेंट लोको पॉयलट और तकनीशियन के 26502 पदों और ग्रुप डी के 62907 पदों में भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के कुल 89409 पदों के लिए आरआरबी द्वारा ऑनलाइन ही आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्रैल और मई माह में उपरोक्त पदों के लिए ऑन लाइन परीक्षा भी रेलवे लेगा। सूत्रों के मुताबिक यह प्रक्रिया संपन्न होने के बाद गुड्स गार्ड, टीसी, रिजर्वेशन क्लर्क, कामर्शियल क्लर्क आदि के 60 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया रेलवे द्वारा की जाएगी। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी का कहना है कि अभी असिस्टेंट लोको पॉयलट, तकनीशियन और ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। अन्य पदों के लिए बोर्ड का निर्देश मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के रिक्त पदों के लिए भी शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन की बात करें तो यहां वर्तमान समय एसआई के पांच एवं कांस्टेबल के 73 पद रिक्त हैं। यहां दिसंबर 2018 तक कांस्टेबल के 255 एवं एसआई के 31 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया रेलवे द्वारा की जाएगी। शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया के लिए आवेदन निकाला जाएगा। एनसीआर जोन के सीएससी सुनील कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत