न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 1 जुलाई से बदल रहा है कई ट्रेनों का रूट और टाइम टेबल, जानकारी के लिए पढ़े

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए 1 जुलाई से हर साल की तरह इस साल भी कुछ ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Jun 2019 10:18:22

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 1 जुलाई से बदल रहा है कई ट्रेनों का रूट और टाइम टेबल, जानकारी के लिए पढ़े

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए 1 जुलाई से हर साल की तरह इस साल भी कुछ ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव कर रहा है। टाइम टेबल के साथ-साथ कुछ गाड़ियों के नाम भी बदले गए हैं। वहीं 1 जुलाई से कुछ नई ट्रेन का परिचालन भी शुरू हो रहा है। रेलवे की नई समय सारिणी के अनुसार धनबाद से चलने अथवा होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। आइए आज हम आपको इसकी जानकारी देते है...

हटिया से शांकी के लिए नई ट्रेन

रांची और हावड़ा के बीच एक ट्रेन शुरू हो रही है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन रविवार, सोमवार और मंगलवार को चलेगी। ट्रेन रांची से सुबह 5:45 बजे और हावड़ा से दोपहर 12:50 में चलेगी। इसके साथ ही हटिया से शांकी के लिए पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो रहा है। यह ट्रेन हटिया रांची नामकुम, टाटीसिल्वे होते हुए शांकी पहुंचेगी। ट्रेन हटिया स्टेशन से सुबह 5:40 बजे और शांकी से 10:15 बजे खुलेगी।

नई ट्रेनों की मिलेगी सौगात

1. सिकंदरा- दरभंगा एक्सप्रेस अप- डाउन
2. हैदराबाद- रक्सौल एक्सप्रेस अप- डाउन
3. मालदा टाउन- सूरत एक्सप्रेस
4. रांची- कामाख्या एक्सप्रेस
5. रांची- जयनगर एक्सप्रेस
6. रांची- दुमका एक्सप्रेस
7. पटना- हटिया पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस
8. रांची- न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

हैदराबाद-रक्सौल के बीच नई ट्रेन

हैदराबाद-रक्सौल के बीच डेढ़ साल पहले बंद हुई साप्ताहिक ट्रेन का फिर से नियमित परिचालन शुरू हो रहा है। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। धनबाद-चंद्रपुर रेल रूट के कोयला खदानों में आग लगने की वजह से ट्रेन चलाने में खतरा था। हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस को पहले स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाया गया था जिसे अब नियमित किया जा रहा है। इस ट्रेन का नियमित परिचालन हैदराबाद से 4 जुलाई को एवं रक्सौल से 7 जुलाई को 17005/17006 नंबर के साथ होगा।

धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस देरी से चलेगी लेकिन समय से पहुंचेगी

पहली जुलाई से धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ेगी। यह ट्रेन धनबाद स्टेशन से 15 मिनट की देरी से चलेगी लेकिन अपने गंतव्य पर समय से पहुंचेगी। यानी इसके धनबाद स्टेशन से चलने का समय सुबह के 10:30 बजे है, जो एक जुलाई से 10:45 बजे चलेगी।

अपने पुराने समय पर चलेगी इंदौर-उज्जैन पैसेंजर

इंदौर-उज्जैन पैसेंजन ट्रेन के समय में बदलाव होने जा रहा है। यह पैसेंजन ट्रेन अब इंदौर से पुराने समय शाम 6 बजे ही रवाना होगी, पर बरलई स्टेशन पर शाम 6:46 की जगह शाम 6:34 बजे, देवास शाम 7:08 की जगह 6:57 बजे पहुंचेगी। उज्जैन अभी रात 8:05 बजे पहुंचती है। लेकिन अब 1 जुलाई से ट्रेन ट्रेन शाम 7:55 बजे पहुंचेगी।

रांची-हावड़ा के लिए नई ट्रेन, हफ्ते में तीन दिन चलेगी

इस बार कुछ गाड़ियों के नाम भी बदल रहे हैं। वहीं नई ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो रहा है। रांची-हावड़ा के बीच एक ट्रेन शुरू हो रही है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन रविवार, सोमवार और मंगलवार को चलेगी। ट्रेन रांची से सुबह 5:45 बजे और हावड़ा से दोपहर 12:50 में चलेगी।

दरभंगा-सिकंदराबाद के बीच नई ट्रेन, हफ्ते में दो दिन चलेगी

सिंकदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस दो जुलाई से फिर शुरू हो रही है। बीच में इस ट्रेन को बंद कर दिया गया था। ट्रेन हफ्ते में दो दिन मंगलवार और शनिवार को चलेगी।

वनांचल एक्सप्रेस पुराने रूट से चलेगी

धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर वनांचल एक्सप्रेस और रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस क्रमश: 30 जून और एक जुलाई से वापस आ रही है। रेलवे द्वारा जारी नई समय सारिणी के अनुसार इन ट्रेनों को उनके पुराने मार्ग पर लाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत