न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से चलेगी 'श्री रामायण एक्सप्रेस', 16 दिन में करें अयोध्या से श्रीलंका तक का सफर, 800 यात्रियों की है क्षमता

भारतीय रेलवे आज यानि 14 नवंबर से भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने वाली विशेष ट्रेन रामायण एक्सप्रेस ( Ramayana Express ) की शुरुआत कर रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Nov 2018 3:40:30

आज से चलेगी 'श्री रामायण एक्सप्रेस', 16 दिन में करें अयोध्या से श्रीलंका तक का सफर, 800 यात्रियों की है क्षमता

भारतीय रेलवे आज यानि 14 नवंबर से भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने वाली विशेष ट्रेन रामायण एक्सप्रेस ( Sri Ramayana Express ) की शुरुआत कर रहा है। 'श्री रामायण एक्सप्रेस' नाम की को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। ट्रेन भगवान राम से जुड़े बिहार के स्‍थलों पर भी आएगी। पूरे देश में आइआरसीटीसी के 27 पर्यटन केंद्रों के अलावा जल्द ही वेबसाइट से भी इसकी बुकिंग कराई जा सकेगी। इस ट्रेन की क्षमता 800 यात्रियों की है जिनमें से 40 श्रद्धालु श्रीलंका तक की यात्रा करेंगे और यह सफ़र कुल 16 दिनों का होगा। इस खास मौके पर स्टेशन और ट्रेन दोनों को सजाया गया है। दोपहर 02:50 बजे रामायण एक्स्प्रेस अपनी पहली यात्रा पर रवाना होगी। श्रीरामायण एक्सप्रेस श्रद्धालुओं को उन सभी तीर्थ स्थानों की यात्रा कराएगी जहां कभी भगवान राम गए थे। ट्रेन के जरिए श्रद्धालु भारत से लेकर श्रीलंका तक भगवान राम से जुड़ी जगहों का दर्शन करेंगे और उनसे जुड़ी कथाओं के बारे में जान पाएंगे।

indian railway,sri ramayana express,ayodhya,srilanka

ट्रेन की पहली यात्रा के लिए सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। भारत में यह ट्रेन अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम के दर्शन कराएगी। श्रीलंका तक जाने वाले श्रद्धालु कोलंबो, कैंडी, नुवारा एलिया के दर्शन कर पाएंगे। भारत में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन का किराया 15120 रखा गया है, वहीं श्रीलंका तक जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए किराया 36970 रुपये होगा। यात्रा के दौरान उच्च स्तर की सुरक्षा व्यस्था रहेगी और श्रद्धालुओं के साथ टूर मैनेजर भी रहेगा जो कि यात्रियों को हर तीर्थ स्थान का विवरण सुनाएगा।

indian railway,sri ramayana express,ayodhya,srilanka

पहला ठहराव अयोध्‍या में

दिल्ली से चलने के बाद ट्रेन का पहला ठहराव अयोध्या होगा। इसके बाद ट्रेन रामायण सर्किट के तहत दूसरे महत्वपूर्ण स्थलों जैसे, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रींगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी, और रामेश्वरम जाएगी।

indian railway,sri ramayana express,ayodhya,srilanka

टूर पैकेज के सारे इंतजाम IRCTC की तरफ से ही किए जाएंगे। भोजन और ठहरने की व्यवस्था पैकेज का हिस्सा है। एक ट्रेन में कुल 800 यात्री ही रहेंगे। यात्रा के दूसरे फेज़ में श्रद्धालुओं को श्रीलंका की यात्रा करवाई जाएगी। श्रीलंका में भी भगवान राम से जुड़े कई स्थल हैं। मान्यता है कि भगवान राम के समय में यही रावण की लंका थी। दूसरे फेज़ की यात्रा का पैकेज ऐच्छिक है। यानी यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप श्रीलंका की यात्रा करना चाहते हैं कि नहीं। अगर जाना चाहते हैं तो इसके लिए IRCTC आपको चेन्नई से फ्लाइट उपलब्ध कराएगा। यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत