न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर भूमि पूजन : भारतीय-अमेरिकियों ने भी निकाली शिलान्यास के जश्न में झांकी

अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर के शिलान्यास समारोह का जश्न मनाने के लिए अमेरिकी कैपिटल हिल पर इकट्ठा हो गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Aug 2020 12:40:52

राम मंदिर भूमि पूजन : भारतीय-अमेरिकियों ने भी निकाली शिलान्यास के जश्न में झांकी

द्वारा राम मंदिर का भूमि पूजन किया जा रहा हैं। विश्वभर के राम भक्तों के लिए यह खुशी का मौका हैं। अयोध्या सहित पूरे भारत में यह दिन त्यौहार की तरह मनाया जा रहा हैं। सिफ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इसकी बहुत खुशी देखि जा रही हैं। अमेरिका में रहने वाले भारतीय अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर के शिलान्यास समारोह का जश्न मनाने के लिए अमेरिकी कैपिटल हिल पर इकट्ठा हो गए हैं। यहां एक झांकी ट्रक राम मंदिर की डिजिटल तस्वीरों को प्रदर्शित करते हुए कैपिटल हिल के चक्कर लगाएगा। मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह अयोध्या में बुधवार को हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इससे पहले हिंदू समुदाय के नेताओं ने जानकारी देते हुए कहा था कि अमेरिका भर के मंदिर विशेष पूजा एवं अर्चना करेंगे। वहीं बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों ने कहा था कि वे राम मंदिर के भूमि पूजन का जश्न मनाने के लिए दीया जलाएंगे। वाशिंगटन डीसी के और आस-पास के भारतीय-अमेरिकियों ने कहा था कि श्री राम मंदिर पर बड़े एलईडी प्रदर्शनी के साथ एक झांकी ट्रक मंगलवार रात को कैपिटल हिल और व्हाइट हाउस के चक्कर लगाएगा।

यहां समुदाय के नेताओं की ओर से जारी बयान में कहा गया था, 'विश्व भर के एक अरब हिंदुओं के लिए पवित्र स्थल पर ऐतिहासिक मंदिर निर्माण की शुरुआत के उपलक्ष्य में अयोध्या श्री राम मंदिर झांकी ट्रक अमेरिकी कैपिटल हिल के चक्कर लगाएगा।' हिंदू मंदिर कार्यकारी सम्मेलन और हिंदू मंदिर पुजारी सम्मेलन ने इस समारोह का आनंद लेने के लिए पूरे अमेरिका में डिजिटल रूप से सामूहिक राष्ट्रीय प्रार्थना करने का भी आह्वान किया है। इसी तरह न्यूयॉर्क शहर में भी, हिंदू समुदाय के नेताओं ने ऐतिहासिक अवसर का जश्न मनाने का फैसला किया है।

प्रतिष्ठित टाइम्स स्कवॉयर में विशाल होर्डिंग पर पांच अगस्त को भगवान राम की छवियां और अयोध्या के राम मंदिर के थ्री डी चित्र नजर आएंगे। समुदाय के प्रमुख नेता एवं अमेरिका भारत जन मामला समिति के अध्यक्ष जगदीश सेवहानी ने कहा था कि इस अवसर के लिए जिन प्रमुख होर्डिंग को लीज पर लिया गया है उनमें विशाल नैसडेक स्क्रीन और 15,000 वर्ग फीट का एलईडी डिसप्ले स्क्रीन शामिल है जिन्हें विश्व का सबड़े बड़ा लगातार चलने वाला बाहरी डिसप्ले माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?