न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रग्स केस में फंसे कारोबारी नेस वाडिया, हुई 2 साल की जेल

भारत के मशहूर उद्योगपति नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के जुर्म में जापान में 2 साल की सजा सुनाई गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Apr 2019 1:46:03

ड्रग्स केस में फंसे कारोबारी नेस वाडिया, हुई 2 साल की जेल

भारत के मशहूर उद्योगपति नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के जुर्म में जापान में 2 साल की सजा सुनाई गई है। 20 मार्च को केस दायर होने और कोर्ट में सुनवाई से पहले नेस वाडिया को कई दिनों तक हिरासत में रखा जा चुका है। फाइनेंसियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्हें इस साल मार्च की शुरुआत में उत्तरी जापानी द्वीप होक्काइडो के न्यू चिटोज हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक नेस वाडिया के पास से 25 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ था, जिसके बाद उनको सजा सुनाई गई। वाडिया 47 साल के हैं और उनकी कुल संपति 7 अरब डॉलर है। नेस वाडिया भारत के सबसे अमीर कारोबारी घरानों में शुमार वाडिया समूह के वारिस और नुस्ली वाडिया के बेटे हैं। आपराधिक मामले देखने वाले वकीलों ने बताया कि जापान में होने जा रहे रग्बी विश्व कप और 2020 के टोक्यो ओलंपिक के मद्देनजर इन कानूनों को कड़ाई से लागू किया गया है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि जब नेस वाडियो को गिरफ्तार किया गया, उस समय उन्होंने ड्रग्स को अपने पास रखने की बात भी स्वीकार की थी। उन्होंने कहा था कि यह ड्रग्स इस्तेमाल के लिए अपने पास रखी है। वहीं, अभी तक वाडिया समूह की ओर से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं आई है। वाडिया ग्रुप में कई बड़ी कंपनियां आती हैं, जिनमें ब्रिटानिया प्रमुख है। नेस इस कंपनी के डायरेक्टर हैं। ब्रिटानिया का सालाना टर्नओवर 2013 में 6,800 करोड़ था। नेस वाडिया प्रीति जिंटा से अपने अच्छे संबंधों के दौर में आईपीएल की किंग्स इलेवन पंजाब टीम के सहमालिक भी हुआ करते थे। इसके अलावा उनके पास गो एयरलाइंस भी है।

नेस वाडिया पारसी हैं और वे पारसी प्रथा को बढ़ावा देने के लिए जरूरतमंद पारसी परिवारों की मदद के लिए नौरोज जी नूसीरवानजी वाडिया ट्रस्ट और रुस्तोम जी नौरोज जी ट्रस्ट चलाते हैं। ट्रस्ट के अलावा वाडिया ग्रुप में पुणे वाडिया कॉलेज, नेस वाडिया फाउंडेशन जैसे संस्थान भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2014 में अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया पर एक मैच के दौरान प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में चार साल बाद मुंबई पुलिस ने फरवरी 2018 में चार्जशीट फाइल की थी। हालांकि बाद में प्रीति जिंटा ने केस वापस ले लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत